Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > जब सात समंदर पार पहुंचा भोजपुरी गाना, रूसी महिला के डांस स्टेप ने सोशल मीडिया पर लगाया आग, वीडियो देख खुद हैरान हो जाएंगे आप

जब सात समंदर पार पहुंचा भोजपुरी गाना, रूसी महिला के डांस स्टेप ने सोशल मीडिया पर लगाया आग, वीडियो देख खुद हैरान हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो (Video) बेहद ही तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसको देखने के बाद आप भी शायद हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 18, 2026 14:27:43 IST

Mobile Ads 1x1

Russian woman dancing to Bhojpuri beats: सोशल मीडिया की दुनिया में ज्यादातर ऐसी चीज़ें देखने को मिलती हैं जो सीमाओं और भाषाओं के बंधनों को पूरी तरह से तोड़ देती हैं. हाल मी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक रूसी महिला और एक भारतीय लड़का दोनों एक भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं, यह वायरल वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का साधन बना है, बल्कि यह दो अलग-अलग संस्कृतियों के खूबसूरत मिलन का एक शानदार उदाहरण भी पेश कर रहा है. 

सांस्कृतिक सीमाओं के पार संगीत

यह तो सभी जानते हैं कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती और यह वायरल वीडियो इस बात की पुष्टि करता है. वीडियो में रूसी महिला को भोजपुरी संगीत की थाप पर थिरकते हुए साफ तौर से देखा जा सकता है. इसके अलावा भारतीय लड़के के साथ उनकी केमिस्ट्री और तालमेल ने इस डांस को और भी ज्यादा यादगार बना दिया है. इतना ही नहीं, इन दोनों को ऐसे डांस करते हुए लोग भी पूरी तरह से हैरान हो गए हैं. 

यहां देखें वायरल वीडियो 



सोशल मीडिया पर चर्चा और प्यार

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड हुआ, इसने देखते ही देखते लाखों व्यूज और लाइक्स बटोर लिए. तो वहीं, दूसरी तरफ, नेटिजन्स इस ‘देसी-विदेशी’ जुगलबंदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जहां, कमेंट सेक्शन में लोग इसे “ग्लोबल भोजपुरी” का नाम दे रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों का कहना है कि यह देखना सुखद है कि कैसे क्षेत्रीय भारतीय संगीत अब सात समंदर पार भी लोगों को झूमने पर पूरी तरह से मजबूर कर रहा है. 

वैश्वीकरण और डिजिटल जुड़ाव

यह वायरल पल दर्शाता है कि कैसे डिजिटल युग में कंटेंट क्रिएशन ने दुनिया को एक छोटा सा गांव बना दिया है. जहां पहले भोजपुरी संगीत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक सीमित माना जाता था, आज वह रूस जैसे देशों में भी अपनी पहचान बना रहा है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जमकर देखना पसंद कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > जब सात समंदर पार पहुंचा भोजपुरी गाना, रूसी महिला के डांस स्टेप ने सोशल मीडिया पर लगाया आग, वीडियो देख खुद हैरान हो जाएंगे आप

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 18, 2026 14:27:43 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS