<
Categories: बिहार

रात में छापेमारी से लेकर पटना पहुंचने तक, मोकामा हत्याकांड में नेता अनंत सिंह की कैसे हुई गिरफ्तारी, जानें पल-पल की पूरी डिटेल

Anant Singh Arrest: बिहार में चुनाव प्रचार के बीच देर रात JDU उम्मीदवार नेता अंनत सिंह को मोकामा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Mokama Murder Case: बिहार की राजनीति में शनिवार देर रात बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब JDU उम्मीदवार और नेता अनंत सिंह (Anant Singh) को मोकामा हत्याकांड (Mokama murder Case) के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी आधी रात के बाद हुई, जिसने न केवल बाढ़ और पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी, बल्कि पूरे चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर दिया। आइए जानते हैं पूरी घटना की टाइमलाइन कैसे देर रात बाढ़ से लेकर पटना तक पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की.

रात 11:10 बजे बाढ़ पहुंची पुलिस टीम

मोकामा के तारतर इलाके में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच में जुटी पटना पुलिस ने शनिवार देर रात अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की योजना बनाई. रात करीब 11:10 बजे, पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा पुलिस टीम के साथ बाढ़ के कारगिल मार्केट पहुंचे. यहां अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और अनंत सिंह से प्रारंभिक बातचीत की.

रात 11:45 बजे  हिरासत में लिए गए अनंत सिंह

लगभग आधे घंटे की पूछताछ और दस्तावेज़ी औपचारिकताओं के बाद, रात 11:45 बजे पुलिस ने अनंत सिंह को औपचारिक रूप से हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस उन्हें अपने काफिले के साथ बाढ़ से पटना की ओर रवाना हुई। मौके पर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखा.

रात 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना फैली

इस बीच, पटना पुलिस ने मीडिया को सूचित किया कि रात में एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. लगभग 1:00 बजे, पत्रकारों को जानकारी मिली कि एसएसपी खुद इस मामले में बयान देंगे.

रात 1:30 बजे पटना के DM प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर पहुंचे

पटना के जिलाधिकारी (DM) करीब 1:30 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर पहुंच चुके थे. प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि मीडिया को सही जानकारी दी जाए और अफवाहें न फैलें. हालांकि, अनंत सिंह को लेकर लौट रही पुलिस टीम को रास्ते में समय लग गया.

रात 1:45 बजे अनंत सिंह पहुंचे पटना

लगभग रात 1:45 बजे, पुलिस का काफिला अनंत सिंह को लेकर पटना पहुंचा. उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि के बाद माहौल और गरमा गया. राजनीतिक हलकों में इस खबर ने तेजी से हलचल मचा दी.

रात 2:00 बजे  प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा

रात 2:00 बजे, पटना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की. पटना के डीएम ने चुनाव  योग के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके बाद SSP कार्तिकेय शर्मा ने विस्तार से पूरी कार्रवाई की जानकारी दी.

क्या आया था पुलिस जांच में सामने?

SSP ने बताया कि 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर क्षेत्र में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दुलारचंद यादव की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस जांच में यह सामने आया कि घटना के समय अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे और उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया. प्रारंभिक सबूतों के आधार पर उन्हें इस मामले में मुख्य अभियुक्त बनाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि अनंत सिंह के साथ उनके दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गोली लगने और चोटों के निशान की पुष्टि की है. तीनों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

कब है बिहार में चुनाव?

बता दें कि बिहार विधानसभा उपचुनाव के तहत 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. देर रात हुई इस गिरफ्तारी से बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. जहां विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है, वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है.
SSP और DM दोनों ने कहा कि आगामी चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाएंगे. 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST