<
Categories: बिहार

Anant Singh Viral Video: ‘ई सब हम जानबो नैय करते हैं’, अनंत सिंह का ‘देसी’ अंदाज फिर हुआ वायरल!

Anant Singh Viral Video: 'ई सब हम जानबो नैय करते हैं', पर्यावरण पर अनंत सिंह का बयान फिर हुआ वायरल. वहीं नदवां में देश-विदेश के पहलवानों के महादंगल के लिए विधायक अनंत सिंह का शाही इंतजाम किया है जहां लाखों मेहमान जुटेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

Anant Singh Viral Statement: बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक दांव-पेंच नहीं बल्कि उनकी वही बेबाक अंदाज है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक बार फिर से चर्चा का विषय बना दिया है. मामला उनको दी गई नई जिम्मेदारी और उनके पुराने शौक घुड़सवारी से जुड़ा है.

दरअसल, हाल ही में जब एक पत्रकार ने अनंत सिंह से पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाए जाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के ठेठ मगही अंदाज में जवाब दिया, ‘ई सब तो हम जानबो नैय करते हैं.’ उनका यह बेबाक कुबूलनामा सुनते ही एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है. जहां नीति-निर्धारक अक्सर भारी-भरकम शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वहां अनंत सिंह का यह देसी अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जो नेता पर्यावरण की बारीकियों से अनजान है, वह समिति में क्या भूमिका निभाएगा? हालांकि, उनके समर्थकों का मानना है कि उनकी यही सादगी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. 

घोड़ों के प्रति प्रेम

भले ही अनंत सिंह किताबी पर्यावरण के बारे में नहीं जानते हों, लेकिन प्रकृति और पशुओं से उनका जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है. गुरुवार की सुबह जब पूरा इलाका सोकर ही उठा था, अनंत सिंह सुबह 9 बजे अपने पैतृक गांव नदवां में घोड़ों के अस्तबल में पहुंच गए. वहां करीब 9 घोड़े मौजूद थे. अनंत सिंह ने न सिर्फ अपने घोड़ों को दुलारा और थपथपाया, बल्कि खुद सड़क पर खड़े होकर उनकी दौड़ का निरीक्षण भी किया. जब उन्हें पता चला कि एक घोड़ा बीमार है और उसके पांव में दिक्कत है, तो उन्होंने तुरंत उसके इलाज की व्यवस्था कराई.

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर सजेगा ‘महादंगल’

नदवां में इन दिनों उत्सव जैसा माहौल है. मौका है विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि (3 अप्रैल) का, जिसकी तैयारी में अनंत सिंह खुद पसीना बहा रहे हैं. आपको बता दें कि इस महादंगल में देश-विदेश के नामी पहलवान इस दंगल में दमखम दिखाएंगे. अनुमान है कि 5 से 10 लाख लोग इस आयोजन के गवाह बनेंगे. धूप से बचने के लिए विशाल पंडाल और मेहमानों के लिए खाने-पीने की शाही व्यवस्था की गई है. खेल के साथ-साथ मनोरंजन का भी तड़का लगेगा, जिसमें कई नामचीन सेलिब्रिटी अपनी प्रस्तुति देंगे. अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि यहां आने वाले हर मेहमान का ख्याल रखा जाएगा. राजनीति अपनी जगह है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

बेतिया में चौकीदार का बेटा बना कानून का भक्षक! रात के अंधेरे में देसी कट्टा लिए लोगों को धमकाया, FIR दर्ज

Bihar Crime News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में कट्टा लहराते हुए चौकीदार का बेटा…

Last Updated: April 2, 2026 22:05:03 IST

Odisha में हड़कंप! बैंक के पास दिखा 12 फीट का किंग कोबरा, अफरा-तफरी के बीच इस तरह हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Chikiti King Cobra Rescue: चिकिटी एनएसी क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब लोगों…

Last Updated: April 2, 2026 21:00:34 IST

सिर्फ स्किन के लिए नहीं, मुल्तानी मिट्टी से घर के वास्तु दोष भी करें दूर, जानें आसान और असरदार टिप्स

Multani Mitti Astrology Remedies Home:मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने…

Last Updated: April 2, 2026 20:37:25 IST

Vikat Sankashti Chaturthi 2026: अप्रैल में विकट संकष्टी चतुर्थी कब पड़ रही है? नोट करें तारीख, शुभ मुहूर्त

Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: हर साल चार मुख्य बड़ी चतुर्थी आती है,चतुर्थी के दिन विशेष…

Last Updated: April 2, 2026 20:39:32 IST

CSK vs PBKS: 3 अप्रैल को पंजाब-चेन्नई की भिड़ंत, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, दबाव में गायकवाड़

Players to Watch in CSK vs PBKS Match: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक…

Last Updated: April 2, 2026 19:52:12 IST