<
Categories: क्रिकेट

CSK vs PBKS: 3 अप्रैल को पंजाब-चेन्नई की भिड़ंत, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, दबाव में गायकवाड़

Players to Watch in CSK vs PBKS Match: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को सीजन का पहला होम मैच खेलने उतरेगी. आइए जानते हैं उन 5 प्लेयर्स के बारे में जिनपर सभी की नजरें रहेंगी.

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को सीजन का पहला होम मैच खेलने उतरेगी. पांच बार की चैंपियन चेन्नई की शुरुआत इस बार खराब रही और पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सिर्फ 127 रन पर समेटकर 12.1 ओवर में मुकाबला जीत लिया. दूसरी ओर, पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें कूपर कॉनली ने डेब्यू पर नाबाद 72 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं उन 5 प्लेयर्स के बारे में जिनपर सभी की नजरें रहेंगी.
चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की भूमिका बेहद अहम होगी, जिन्हें बल्लेबाजी में टीम को संभालना होगा और साथ में कप्तानी भी देखनी होगी. पहली हार के बाद उनपर दबाव भी है. वहीं, संजू सैमसन अपने पहले मैच की नाकामी को पीछे छोड़कर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. स्पिनर नूर अहमद भी चेपॉक की पिच पर मैच का रुख बदल सकते हैं. सीजन से पहले चेन्नई में शामिल हुए संजू सैमसन अपने पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे. अगले मैच में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

अय्यर से बड़ी उम्मीद

पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप अहम होगी. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया था. लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने वाले अय्यर इस सीजन में भी टीम की अगुवाई करते हुए बड़ा प्रभाव डालना चाहेंगे. कॉनॉली की फॉर्म और मार्को यानसेन की  गेंदबाजी अहम रहेगी.

कॉनली पर भी नजरें

22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कॉनली ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और चेन्नई के खिलाफ भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी. इसके अलावा लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्को यानसन पंजाब की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. इसके अलावा वह निचले क्रम में उपयोगी रन भी बना सकते हैं, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. यह मुकाबला जहां चेन्नई के लिए वापसी का मौका है, वहीं पंजाब लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST