Akash Yadav on Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. अनुष्का यादव संग उनके रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है. यह बात तब और बढ़ गई, जब अनुष्का यादव ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया. तमाम सवालों के दौर में तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि उस नवजात बेटी के पिता आकाश भाटी नाम का व्यक्ति है. अब इस मामले पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह मामा बनकर खुश हैं. साथ ही उन्होंने तेज प्रताप यादव को लेकर भी टिप्पणी की है. पढ़िए पूरी खबर.
आकाश यादव ने बताया अपनी भांजी का नाम
आकाश यादव ने बिहार तक से हाल ही में बात की. उन्होंने बताया कि अनुष्का हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने लड़की का नाम उज्जैनी रखा है. साथ ही उन्होंने बोला, ‘मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मेरी बहन मां बनी है और मुझे भगिनी हुई है. यह परिवार का सुखद पल है.’
यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/state/woman-fell-in-love-with-tantric-and-ran-away-while-making-tantric-rituals-for-good-relation-to-husband-866801/
तेज प्रताप यादव को लेकर क्या कहा?
आकाश यादव ने आगे बातचीत में तेज प्रताप यादव को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव परिवार के सदस्य हैं, इसलिए उनकी बातों को वह ज्यादा महत्व नहीं देते, एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं. लेकिन अगर उनके अलावा कोई और बाहरी व्यक्ति उनकी बहन, मां या परिवार की किसी महिला के खिलाफ कुछ कहेगा, तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं, उनके मामले में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव दोनों कानूनी रास्ता अपना चुके हैं.
उज्जैनी के पिता का क्या नाम?
आगे जब आकाश यादव से उज्जैनी के पिता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी वह उज्जैनी के पिता के बारे में सार्वजनिक मंच पर कुछ नहीं कहेंगे. जब उन्हें लगेगा कि उसे पिता की जरूरत है, तो हम कानूनी सहारा लेंगे.