Orchestra Dancer Girl News: बिहार के भोजपुर जिले में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. स्टेज पर डांस कर रही लड़की ने अपने मुंह में ऐसी चीज रख ली, जो उसके गले में फंस गया और वह उसके लिए जानलेवा साबित हो गया. फिर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जानें पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इलाके में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला डांसर प्रस्तुति दे रही थी. उसी दौरान कुछ उत्साहित दर्शक स्टेज के पास आकर डांसर के मुंह में सिक्का पकड़ाने लगे. कहा जा रहा है कि गलती से डांसर ने सिक्का निगल लिया, जो जाकर उसके गले में फंस गया. इस कारण से अचनाक डांसर गर्ल की तबीयत बिगड़ गई और चारों-तरफ अफरा-तफरी मच गई. इस घटना ने लोकल डांसर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: रोज़ डे पर पति को परोसी वाइन, फिर लहराई पिस्टल; सोशल मीडिया पर ‘कूल’ बन रही महिला को पड़ गए लेने के देने!
आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडिमट कराया गया
महिला डांसर की तबीयत बिगड़ती देख ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा उसे आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. अभी डॉक्टर यह जांच कर रहे हैं कि सिक्का उसके गले में फंसा है या पेट में चला गया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि दर्शकों द्वारा की गई ये हरकत किसी की जान भी ले सकती है. पुलिस में इसकी शिकायत भी की गई है, जिसकी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये कोई दुर्घटना थी या सोची-समझी साजिश.