Bihar Latest News: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक टीटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है. इस वीडियो में वह यात्री से गाली-गलौज करते दिख रहा है. इस मामले पर दानापुर के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि यह वीडियो उनके सामने भी आया है. इसके सत्यता की जांच की जा रही है और एक कमेटी का गठन किया गया है.
आरा टीटी वायरल वीडियो
Bihar News: बिहार में आरा-दानापुर मंडल का आरा जंक्शन राजस्व देने के मामले में पटना स्टेशन के बाद दूसरे नंबर पर आता है, जहां से हजारों की संख्या में रोजाना रेल यात्री सफर करते हैं. आरा जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्लेटफॉर्म के बाहर रेलवे स्टेशन कैंपस में पोर्टिको के पास एक टीटी पुलिस बल के सामने सरेआम पैसेंजर को गाली देते नजर आ रहा है.
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से टीटी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है. एक सरकारी कर्मी की ओर से इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना और उनका व्यवहार काफी चिंताजनक है.
यात्रियों की मानें तो तबादला होने के बाद भी यह दबंग टीटी कुंदन कुमार एक साल से आरा जंक्शन पर कार्यरत है और इसके पहले भी अपने कई कारनामों की वजह से चर्चा में रहा है. अब एक बार फिर से इसका गाली देते हुए वीडियो सामने आया है.
साफ तौर पर वीडियो में दिख रहा है कि यह खुलेआम किस तरह से आमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहा है और आरपीएफ जवान की मौजूदगी में यह सब हो रहा है. इसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं.
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से रेलवे प्रबंधन पर कई सवाल पैदा हो रहे हैं. आखिर किस परिस्थिति में इस गालीबाज टीटी को तबादला होने के एक साल बाद भी यहां रखा गया है.
इस मामले में बातचीत के क्रम में दानापुर के बरिये मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि यह वीडियो उनके सामने भी आया है. इसके सत्यता की जांच की जा रही है और एक कमेटी का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी. रेल यात्रियों के अनुसार हर समय यह टीटी यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करता है.
फिलहाल इस मामले में लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा कि रेल प्रशासन की ओर से टीटी के खिलाफ क्या और कब तक कार्रवाई की जाती है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…
Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…
Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें…