Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर खतरे के संकेत दिख रहे हैं. 17–19 पिलर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हैं और 19 नंबर के पास हिस्सा लटका हुआ है.
विक्रमशिला सेतु पर पिलर की दीवार क्षतिग्रस्त, पूल का हिस्सा टूटा
Vikramshila Setu: भागलपुर में गंगा नदी पर बने महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु पर खतरे की स्थिति बनती दिख रही है. पुल के 17, 18 और 19 नंबर पिलर की प्रोटेक्शन वॉल यानी सुरक्षा दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि 19 नंबर पिलर के पास सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे की ओर लटक गया है जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है. यह नुकसान मुख्य रूप से गंगा नदी के तेज बहाव और कटाव के कारण हुआ है.
स्थानीय लोगों के अनुसार 17 से 20 नंबर पिलरों के बीच नदी का दबाव लगातार बढ़ रहा है जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है. हालांकि फिलहाल पुल के मुख्य पिलर सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से चिंता बनी हुई है. प्रशासन और तकनीकी टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो भविष्य में पुल की संरचना पर भी असर पड़ सकता है.
भागलपुर विक्रमशिला सेतु के नीचे एक फॉल्स दीवार के नदी में गिर जाने को लेकर पुल निर्माण निगम के अभियंताओं का एक दल द्वारा भागलपुर विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया गया इस संबंध में पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता,भागलपुर श्री ज्ञान चंद्र दास ने बताया कि विक्रमशिला सेतु के स्ट्रक्चर में किसी प्रकार का कोई डिफॉल्ट नहीं हुआ है। काम करने के दौरान पानी का दबाव कम करने हेतु फॉल्स दीवार बनाया जाता है.
पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उस फॉल्स दीवार को तोड़कर हटा दिया जाना था।किसी कारण बस उन दीवारों उस समय नहीं तोड़ा जा सका। इनमें से कोई एक दीवार टूट गया है। जो दीवार खराब हो गया है।उसे तोड़कर हटा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फॉल्स दीवार पुल का हिस्सा नहीं होता है
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…
Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…
CSK vs DC Weather Forecast: चेन्नई में हार की हैट्रिक के बाद क्या वापसी कर…
अक्सर लोग इस कार को लेने के लिए सोचते हैं. अगर आप एक सैलरी वाले…
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना प्लान तैयार…
दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर काफी आसान होने वाला है. इसके सफर का…