<
Categories: देश

सुपरफास्ट होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, साउंडप्रूफ एक्सप्रेसवे से बदलेगा अंदाज, क्या है खासियत?

दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर काफी आसान होने वाला है. इसके सफर का समय 6-7 घंटे से कम होकर ढाई घंटे तक हो जाएगा. ये एक्सप्रेसवे अपने आप में ही काफी खास है. 14 अप्रैल को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं.

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब दिल्ली से देहरादून की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज और आरामदायक होने जा रही है. ये पूरा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद ये सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा. ये पूरा सफर जाम, शोर और लंबी ड्राइव की थकान से राहत देगा. इस एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक और पर्यावरण के संतुलन के साथ मिलकर बनाया गया है. वर्तमान समय में 210 किलोमीटर लंबे इस सफर को पूरा करने में 6-7 घंटे का समय लगता है. वहीं इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद ये समय घटक ढाई घंटे रह जाएगा. पीएम मोदी 14 अप्रैल 2026 को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

साउंडप्रूफ है एक्सप्रेसवे का हिस्सा

दरअसल इस एक्सप्रेसवे को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस पर सफर करने से आप 210 किलोमीटर के इस सफर को केवल ढाई घंटे में पूरा कर सकेंगे. ये देश के चुनिंदा एक्सप्रेसवे में से है, जो जंगल और रिहायशी इलाकों से होकर गुजरता है. जंगल और रिहायशी इलाकों में लोगों और जानवरों को किसी तरह की परेशानी न हो. इसके लिए साउंडप्रूफ एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. इससे नॉइज पॉल्यूशन कम होगा और आसपास के इलाकों, खासकर जानवरों को राहत मिलेगी. साउंडप्रूफ बनाने के लिए इसका एक बड़ा हिस्सा एलिवेटेड बनाया गया है. 

की गईं ये व्यवस्थाएं

एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में से एक प्रोजेक्ट इसी का एक हिस्सा है. ग्रीन एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए हजारों पेड़ लगाए जा रहे हैं. साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर लाइटिंग जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि ये पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके. इस एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स, सर्विस लेन, आराम करने के लिए जगह और फास्टैग आधारित टोल सिस्टम जैसे फायदे मिल सकते हैं.

क्या होगा फायदा?

इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली, बागपत, शामली, सहारनपुर और देहरादून से जोड़ा जाएगा. इससे मसूरी और ऋषिकेश जाने वाले लोगों को काफी फायदा हो सकता है. तेज कनेक्टिविटी से वीकेंड टूरिज्म बढ़ेगा और साथ ही उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच व्यवसाय क्षेत्र में भी बड़ी राहत मिलने का अनुमान है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST