<
Categories: बिहार

Ara: पिता ने खोया संतुलन, मासूम बेटी को पटककर मार डाला, झाड़-फूंक के बीच मंदिर में हुई वारदात

Bhojpur: भोजपुर के एक गांव में स्थित हनुमान मंदिर में एक पिता ने अपनी छह माह की बेटी को पटककर दिया. अस्पताल ले जाने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मां पति के खराब मानसिक स्वास्थ्य के कारण झाड़-फूंक के लिए मंदिर गई थी.

Bhojpur: यह घटना बिहार के भोजपूर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र स्थित छोटकी इटहना गांव का है. यहां स्थित औघड़ बाबा के पास हनुमान मंदिर में  बुधवार शाम को एक भयानक घटना को अंजाम दिया गया. यहां एक पिता ने अपनी ही सगी छह माह की मासूम बेटी को पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृत बच्ची की पहचान छह माह की आराध्या कुमारी के रूप में हुई. वह धोबहा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी दीपांकर कुमार की पुत्री थी.

औघड़ बाबा के पास इलाज के लिए गई

मृत बच्ची की मां सुनीता कुमारी का कहना है कि उसके पति की पिछले एक महीने से मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है. इसी कारण वह उन्हें छोटकी इटहना गांव स्थित औघड़ बाबा के पास इलाज के तौर पर दिखाने लेकर जाती थी. कल यानी बुधवार को भी वह उसी काम से वहां पहुंची थी.

बच्ची को उठाकर मंदिर परिसर में पटका

मां के बताए अनुसार, उस दौरान बच्ची ने शौच कर दिया, और वह उसे साफ कर रही थी और उस कपड़े को धोने चली गई. और ऐसे समय में उसने अपनी बेटी को दिपांकर के पास छोड़ दिया. बस और क्या था, इसी दौरान दीपांकर का मानसिक संतुलन बिगड़ा और उसने बच्ची को उठाकर मंदिर परिसर में पटक दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो.

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

इस घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में उस बच्ची की मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजन बच्ची की शव लेकर वापस गांव चले गए. सुनीता कुमारी की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और आराध्या उनकी इकलौती संतान थी.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST