<
Categories: बिहार

क्या लोक गायिका Maithili Thakur लड़ने वाली हैं बिहार में चुनाव? BJP नेताओं से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर को कौन नहीं जानता, लेकिन अब यह अटकले सामने आ रही हैं कि क्या वह इस बार बिहार में चुनाव तो नहीं लड़ने वाली.

Maithili Thakur Meet BJP Leader: बिहार चुनाव की तारीख आज घोषित होने वाली है, ऐसे में बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा सुर्खियों में है और इसमें प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम सामने आ रहा है. उन्होंने अपनी गायकी से न केवल बिहार में बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई है, अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई है.

मैथिली ठाकुर का करियर

25 वर्षीय मैथिली ठाकुर का संगीत करियर 11 साल की उम्र में शुरू हुआ, जब उन्होंने जीटीवी के कार्यक्रम सारेगामापा लिटिल चैंप्स में अपनी गायकी का लोहा मनवाया. इसके बाद उन्होंने भजन, फिल्म और लोकगीतों में लगातार सफलता पाई और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जनता जागरण के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नियुक्त किया गया.

बीजेपी नेताओं से की मुलाकात

हाल ही में मैथिली ठाकुर की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस मुलाकात के बाद उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. मुलाकात के दौरान विनोद तावड़े ने ट्वीट कर लिखा कि वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं. आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें. बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएं.

क्या मैथिली चुनाव लड़ने वाली है?

मैथिली के राजनीतिक करियर की संभावना को लेकर सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. चूंकि मैथिली ठाकुर बेनीपट्टी की निवासी हैं, इसलिए यह सीट चर्चा में सबसे ऊपर है. वर्तमान में बेनीपट्टी सीट से विनोद नारायण झा विधायक हैं, जिनकी उम्र 68 साल है और वे 1977 के जेपी आंदोलन से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं. झा दो बार विधायक और एक बार विधान पार्षद रह चुके हैं। हालांकि अगर भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो मैथिली ठाकुर के बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ सकती है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST