Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और 10 अक्टूबर से नामांकन की पहली प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है.
Bihar Assembly Election 2025
दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को जारी होगी. इस चरण में नामांकन प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी कर ली जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर (सोमवार), नामांकन पत्रों की जांच: 21 अक्टूबर (मंगलवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर (गुरुवार) दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा. इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न होंगे.
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को एक साथ की जाएगी. मतगणना के बाद चुनावी प्रक्रिया को 16 नवंबर (रविवार) तक पूर्ण कर लिया जाएगा. इस अवधि में परिणामों की औपचारिक घोषणा और संबंधित प्रशासनिक कार्य पूरे किए जाएंगे.
इस बार बिहार चुनाव को निर्वाचन आयोग ने देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में पेश करने की तैयारी की है. आयोग ने बताया कि मतदाता सूची शुद्धिकरण, बूथ सुविधा, तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता को विशेष प्राथमिकता दी गई है. इसका मकसद है कि हर मतदाता को निष्पक्ष और सहज माहौल में मतदान का अधिकार मिले.
Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…
Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…
SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…