Bihar Triple Murder: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सुबह-सुबह घर पहुंचे शख्स की भाभी किसी काम में व्यस्त और भतीजों को दरवाजा खोलने में देरी हो गई. इसके चलते नाराज चाचा अपने 3 भतीजों की निर्मम हत्या कर दी. बाहर चीखें ना जाएं, इसलिए डीजे की आवाज तेज कर दी. इसके बाद एक-एक कर तीन बच्चों को काट डाला. आरोपी का नाम अमंतपाल (18) है. आरोप है कि गुस्साए अमंतपाल ने तीनों बच्चों का गला धारदार हथियार से रेत दिया. इसके बाद तीनों की कुछ ही देर में तड़पकर मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों के शव एक ही कमरे में एक साथ पड़े मिले. मौके पर पुलिस को गले पर गहरे जख्म और चारों ओर खून फैला था.
तीन मासूमों की निर्मम हत्या से पड़ोसी सकते में
पुलिस के मुताबिक, मामूली सी बात पर आरोपित अमंत पाल (18) ने अपनी दो भतीजों और एक भतीजी की हत्या कर दी. जिन्होंने जान गंवाई उनमें आयुष (7), अनुष्का (5) और अनीष (10) शामिल हैं. बताया जा रहा कि जल्दी से दरवाजा नहीं खोलने से नाराज अमंतपाल इतना नाराज हुआ कि बच्चों को बेरहमी से मार डाला.
घटना को अंजाम देने के बाद अमंत ने खुद पर भी हमला किया. उसने अपना ही गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घर में मौजूद अमंतपाल की भाभी ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने देखा कि उसकी सांसें चल रही थीं तो तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया.यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
म्यूजिक तेज कर छिपाई वारदात
बताया जा रहा है कि आरोपी अमंतपाल ने वारदात के दौरान तेज म्यूजिक तेज कर दिया था, ताकि बच्चों की आवाज बाहर न जा सके. कमरे में इलेक्ट्रिक कटर भी पड़ा मिला है, जो टूटा हुआ था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी अमंतपाल ने कितनी बेरहमी से भतीजों की हत्या की. संभावना है कि उसी से हमला किया गया. ब्लेड तक टूट जाने से हमले की क्रूरता का अंदाजा लगता है. उधर, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नशा करता था. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
भाभी बाथरूम थी इसलिए हुई दूरी
बताया जा रहा है कि अंदर उसकी भाभी नहा रही थी. ऐसे में दरवाजा खोलने में देरी हुई. बच्चे देर बाद समझ पाए और दरवाजा खोलने पहुंचे. आरोपी का बड़ा भाई और मृत बच्चों का पिता मजदूरी करके परिवार चला रहा था. जहां घर पर 6 सदस्य थे अब वहां सिर्फ 3 बचे हैं और उनमें से हत्यारोपी की हालत खराब है.