Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > एक ‘मटकोर’ की रस्म ऐसे भी… परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक ‘मटकोर’ की रस्म ऐसे भी… परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बिहार के पश्चिम चंपारण (West Champaran News) के बेतिया में एक शादी समारोह के दौरान पारंपरिक 'मटकोर' की रस्म (Matakor Ritual) को जेसीबी मशीनों (JCB Machine) की मदद से निभाया गया, जिसका वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 24, 2026 15:22:53 IST

Mobile Ads 1x1

Wedding Ceremony in high-tech style: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. आपमें से कई लोगों ने कई तरह की शादियां तो देखी होगी, लेकिन यह शादी थोड़ी अलग है. दरइसल, मझौलिया प्रखंड स्थित हरिपकड़ी नया टोला में आयोजित एक विवाह समारोह इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र सबसे ज्यादा बना हुआ है. जानकारी के मुताबकि, बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कमल मुखिया के पुत्र शिवम कुमार की शादी का, जहां, ‘मटकोर’ की रस्म को कुदाल के बजाय दो विशाल जेसीबी (JCB) मशीनों के साथ पूरा किया गया जिसको देखने के बाद वहां मौजूद लोग पूरी तरह से हैरान हो गए. 

आमतौर पर हिंदू शादियों में मटकोर की रस्म बेहद सादगी और पारंपरिक तरीके से निभाई जाती है. जिसमें घर की महिलाएं मंगल गीत गाते हुए पास के किसी स्थान से कुदाल के जरिए मिट्टी खोदकर लाती हैं, जिसका इस्तेमाल शादी की वेदी बनाने में किया जाता है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस शादी में आधुनिकता का तड़का लगाते हुए दूल्हे की बुआ, प्रभावती देवी और लीलावती देवी, दो जेसीबी मशीनें लेकर समारोह स्थल पर पहुंच जाती हैं. जहां, ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक लोक गीतों के बीच जब इन मशीनों ने जमीन से मिट्टी उठाई, तो वहां मौजूद मेहमान और ग्रामीण के भी होश उड़ गए. 


यहां देखें वायरल वीडियो 

सोशल मीडिया पर छाया ‘हाईटेक’ अंदाज

जैसे ही जेसीबी के जरिए मिट्टी निकालने का यह नजारा शुरू हुआ, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया. जहां, युवाओं और मेहमानों ने इस अनोखी रस्म को तुरंत अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

तो वहीं, इस रस्म के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने आज से पहले कभी इस तरह का “हाईटेक मटकोर” नहीं देखा था. जहां, उन्होंने आगे बताया कि समय की बचत का एक तरीका दिखा, बल्कि बदलते परिवेश में नई सोच और आधुनिक तकनीक के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण का प्रतीक भी बन गया. 

लोगों के लिए आयोजन बना आकर्षण का केंद्र

इतना ही नहीं, क्षेत्र के लोगों के लिए यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बना गया. जहां, लोगों का मानना है कि परंपराओं को जीवित रखते हुए उनमें आधुनिकता का समावेश करना आज के दौर की नई पहचान बन रहा है. फिलहाल, इस अनोखे आयोजन ने न केवल दूल्हे के परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया, बल्कि बेतिया के इस छोटे से गांव को एक अनूठी मिसाल के तौर पर सुर्खियों में ला दिया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > एक ‘मटकोर’ की रस्म ऐसे भी… परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 24, 2026 15:22:53 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS