BSEB 10th Answer Key 2026 Released: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Answer Key 2026 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने क्लास 10 की वार्षिक सेकेंडरी (मैट्रिक) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने छात्रों को यह अवसर दिया है कि वे परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की आंसर की की जांच कर सकें और यदि उन्हें किसी उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
बोर्ड के अनुसार, छात्र 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. निर्धारित समय सीमा के बाद भेजे गए किसी भी ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा.
बिहार बोर्ड ने फरवरी 2026 में राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आयोजित की थी. इस परीक्षा में कुल 15,12,687 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इनमें 7,85,722 लड़कियां और 7,26,961 लड़के शामिल थे. हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद अब बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में प्रोविजनल आंसर की जारी की है.
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मैट्रिक परीक्षा के सभी थ्योरिटिकल विषयों में कुल अंकों का 50 प्रतिशत हिस्सा ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों पर आधारित था. इन प्रश्नों के उत्तर छात्रों ने OMR (ऑप्टिकल मार्क रीडर) शीट पर दिए थे. OMR शीट के माध्यम से दिए गए उत्तरों का मूल्यांकन एक तय और मानकीकृत प्रक्रिया के तहत किया जाता है, जिससे परिणामों में सटीकता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके.
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बिहार बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों की सहायता से सभी प्रश्नों की आधिकारिक आंसर की तैयार की है. इन आंसर की को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, ताकि छात्र, शिक्षक और अन्य संबंधित लोग इसे देख सकें. यदि किसी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर संदेह है या वह गलत प्रतीत होता है, तो वह बोर्ड को इसकी जानकारी दे सकता है.
ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Register Object Regarding Answer Key Matric Exam 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके अलावा objmatric.biharboardonline.com पर मौजूद डेडिकेटेड पोर्टल के माध्यम से भी आपत्ति दर्ज की जा सकती है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी.
छात्रों और विषय विशेषज्ञों से प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड अंतिम आंसर की जारी करेगा. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर मैट्रिक परीक्षा के ऑब्जेक्टिव सेक्शन के अंक तय किए जाएंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आंसर की को ध्यानपूर्वक जांचें और यदि कोई वैध आपत्ति हो तो उसे अंतिम तिथि से पहले जरूर दर्ज कराएं, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रह सके.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…
Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…
Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…
UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…
Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…