Bihar Board Class 12 Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड ने 12 क्लास के परीक्षाओं की पूरी सूची जारी कर दी है,अगर आप भी 12वीं के परीक्षा का पूरा शेड्यूल जानना चाहते हैं तो हमारा यह लेख आपके काम आ सकता है,यहां हमने पूरे टाइम टेबल के बारे में बताया है. 12वीं क्लास की परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी, 2026 को समाप्त हो जाएंगी. 2 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं बिहार बोर्ड ने 12वीं क्लास या इंटरमीडिएट एग्जाम का कैलेंडर जारी कर दिया है. ये एग्जाम 2 फरवरी, 2026 से शुरू होंगे और 13 फरवरी, 2026 तक चलेंगे. इस दौरान, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के एग्जाम तय समय पर होंगे. बोर्ड ने सभी सब्जेक्ट्स की तारीखें पहले ही तय कर ली हैं ताकि स्टूडेंट्स समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें. इन 12 दिनों की परीक्षाओं में लाखों स्टूडेंट्स शामिल होंगे. बोर्ड का लक्ष्य परीक्षाओं को समय पर और आसानी से करवाना और समय पर रिजल्ट जारी करना है. BSEB Class 12th Exam Datesheet 2026 2 फरवरी 2026 पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 - दोपहर 12:45): बायोलॉजी, फिलॉसफी, दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 - शाम 5:15): इकोनॉमिक्स 3 फरवरी 2026 पहली शिफ्ट- मैथ दूसरी शिफ्ट- पॉल साइंस, फाउंडेशन कोर्स फरवरी 5, 2026 पहली शिफ्ट: फिजिक्स दूसरी शिफ्ट: जियोग्राफी, बिजनेस स्टडीज, म्यूजिक फरवरी 6, 2026 पहली शिफ्ट: इंग्लिश दूसरी शिफ्ट: I.A. हिंदी, वोकेशनल अरबी 7 फरवरी, 2026 पहली शिफ्ट: केमिस्ट्री दूसरी शिफ्ट: इंग्लिश, एग्रीकल्चर 9 फरवरी, 2026 पहली शिफ्ट: हिंदी दूसरी शिफ्ट: वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-1 10 फरवरी, 2026 पहली शिफ्ट: भाषाएं – उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फ़ारसी, पाली, बंगाली दूसरी शिफ्ट: साइकोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप 11 फरवरी, 2026 पहली शिफ्ट: म्यूज़िक, वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2 दूसरी शिफ्ट: सुरक्षा शिक्षा, टूरिज्म, रिटेल, होम साइंस (ISC), और I.A. मैथ, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी फरवरी 12, 2026 पहली शिफ्ट: सोशियोलॉजी दूसरी शिफ्ट: अकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT फरवरी 13, 2026 पहली शिफ्ट: सभी स्ट्रीम की भाषाएं दूसरी शिफ्ट: कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया और वेब टेक, योग, वोकेशनल ट्रेड्स. *इसके अनुसार मैट्रिक/ इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षा कार्यक्रम निम्नवत है:-#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/aUuBdUZKut — Bihar School Examination Board (@officialbseb) November 29, 2025 BSEB बिहार बोर्ड डेट शीट 2026 कैसे चेक करें? (Bihar Board Class 12 Date Sheet Check Step by Step) बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर 'स्टूडेंट सेक्शन' टैब पर जाएं. एग्जाम शेड्यूल' ऑप्शन को सलेक्ट करे. इसके बाद 12वीं डेटशीट लिंक पर क्लिक करें. PDF डाउनलोड हो जाएगा.