Live
Search
Home > राज्य > बिहार > Video: परीक्षा में नहीं मिला प्रवेश तो सड़क पर फूट-फूटकर रोती रही छात्रा; अभिभावकों ने लगाया पक्षपात का आरोप! देखिए क्या है पूरा मामला?

Video: परीक्षा में नहीं मिला प्रवेश तो सड़क पर फूट-फूटकर रोती रही छात्रा; अभिभावकों ने लगाया पक्षपात का आरोप! देखिए क्या है पूरा मामला?

Bihar Board Inter Exam: बिहार बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नालंदा में भारी बवाल! मात्र 2 मिनट की देरी और छात्रा का फूट-फूटकर रोना देख पसीज जाएगा दिल. आखिर क्यों भड़के अभिभावक? जानें पूरा मामला...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-02 14:55:36

Mobile Ads 1x1

बिहार शरीफ (नालंदा)| आज 2 फरवरी, सोमवार से प्रदेश में बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा चल रही है. इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक छात्रा परीक्षा केंद्र में इंट्री नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रो रही है. दरअसल नालंदा जिले में इंटर की परीक्षा में लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा देखा जा रहा है. तो वहीं दूसरी ओर परीक्षार्थी सड़क पर ही फूट-फूट कर रोते नजर आ रही है. यह वीडियो बिहार शरीफ के सोहसाराय स्थित किसान कॉलेज परीक्षा केंद्र का है। जहां छात्रा मात्र 2 मिनट लेट परीक्षा केंद्र पर पहुंची जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं होने दिया, उसके बाद छात्र फूट-फूट कर रोने लगी.

जाम में फंसने की वजह से हुई देरी

छात्रा के अभिवावक का कहना है कि जाम के कारण 2 मिनट लेट से पहुचने पर प्रवेश नही करने दिया। तो वही बिहार शरीफ के एस.एस बालिका स्कूल में इंटरमीडिएट के परीक्षा देने आए छात्राओं को 9:00 बजे के बाद एंट्री नहीं दिया गया. वहीं, नालंदा जिले के बिहार शरीफ के किसान कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा की समय समाप्ति के बाद कई छात्र दीवाल और गेट से तड़प कर अंदर जाते देखे गए.

अभिभावक ने लगाया पक्षपात का आरोप

हंगामा तब और बढ़ गया जब बिहार शरीफ के ही एस.एस. बालिका स्कूल केंद्र पर पक्षपात के आरोप लगे. अभिभावकों का दावा है कि जहाँ 9:00 बजे के बाद छात्राओं के लिए दरवाजे बंद कर दिए गए, वहीं एक महिला शिक्षिका को 9:10 बजे के बाद भी केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया.

अभिभावकों का कहना है कि ‘अगर कानून सबके लिए बराबर है, तो छात्रों के लिए अलग और ड्यूटी करने वालों के लिए अलग नियम क्यों? 2 मिनट की देरी से भविष्य बर्बाद किया जा रहा है, जबकि कर्मचारी खुद समय पर नहीं हैं.’

क्या कहता है बोर्ड का नियम?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले (प्रथम पाली के लिए सुबह 9:00 बजे तक) केंद्र में प्रवेश कर लेना अनिवार्य है. एडमिट कार्ड पर स्पष्ट निर्देश है कि 9:00 बजे के बाद किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं मिलेगी.

अब देखना होगा कि प्रशासन इस भेदभाव पर क्या रुख अपनाती है.

संवाददाता: शिव कुमार 

MORE NEWS

Home > राज्य > बिहार > Video: परीक्षा में नहीं मिला प्रवेश तो सड़क पर फूट-फूटकर रोती रही छात्रा; अभिभावकों ने लगाया पक्षपात का आरोप! देखिए क्या है पूरा मामला?

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-02 14:55:36

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS