<
Categories: बिहार

Bihar: फर्जी IAS ऑफिसर बनकर पूरे बिहार में करता था ठगी, धोखाधड़ी और जालसाजी से बना करोड़ों का मालिक, आरोपी गिरफ्तार

बिहार में एक आरोपी फर्जी IAS ऑफिसर बनकर राज्य में ठगी कर रहा था और उसने लोगों को फंसाकर करोड़ों की संपत्ति बना ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Khagaria, Bihar: खगड़िया के गोगरी थाना इलाके के जमालपुर बाजार से कल गिरफ्तार हुए मनीष गुप्ता के बारे में पुलिस ने आज चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एसपी भानू प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार मनीष गुप्ता फर्जी IAS अधिकारी बनकर खगड़िया के अलावा पूरे बिहार में ठगी करता था.

लोगों को जालसाजी में फंसाकर और धोखाधड़ी से उसने न केवल करोड़ों का संपति अर्जित किया, बल्कि उसने महंगी टेस्ला कार भी खरीदी थी जो एक तरह से ड्राइवर लेस कार होती है.

छापेमारी में मिली करोड़ों  संपत्ति

एसपी ने बताया कि आरोपी खुद को फर्जी IAS ऑफिसर बताकर लोगों को ठगता था. लोगों को जालसाजी में फंसाकर उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली थी. इसके घर में कल हुई छापेमारी में टेस्ला कार, टाटा सफारी के अलावा एप्पल का पांच सेट मोबाइल, 20 क्रेडिट कार्ड, चार बैंक पास बुक के अलावा अन्य कई सामान मिले. इसने कई जगह जमीन खरीद रखी है और लग्जरी लाइफस्टाइल जीता है. 

खुद को बताया अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. खगड़िया के एस पी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि इसने अपने को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट भी बताता था. एसपी का कहना है कि मामले की जांच में सहयोग के लिए  EOU यानी आर्थिक अपराध इकाई की भी मदद ली जाएगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST