<
Categories: बिहार

Bihar Chunav 2025: पिछलें चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी थीं इतनी पार्टियां कि मतदाता भी रह गए थे हैरान

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अन्य राज्यों की तरह हर 5 साल में होता है। बिहार की राजनीति हमेशा से ही उतार-चढ़ाव और कड़े मुकाबले के लिए…

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अन्य राज्यों की तरह हर 5 साल में होता है। बिहार की राजनीति हमेशा से ही उतार-चढ़ाव और कड़े मुकाबले के लिए जानी जाती है। 2020 का विधानसभा चुनाव भी इसका अपवाद नहीं था। इस चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पूरे राज्य में केवल 12,000 वोटों के मामूली अंतर से महागठबंधन पिछड़ गया और अंततः नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने में सफल रही।

कितनी पार्टियों ने लड़ा चुनाव?

2020 का चुनाव बिहार की राजनीति के लिहाज से बेहद खास था। इस चुनाव में कुल 212 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। इनमें से 6 राष्ट्रीय दल, 4 राज्यस्तरीय दल और दर्जनों अन्य राज्यों के क्षेत्रीय दल शामिल थे। इसके अलावा 1299 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मैदान में उतरकर अपना भाग्य आजमाया। हालांकि, इनमें से केवल एक निर्दलीय उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर सका।

 राष्ट्रीय पार्टियां

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

बहुजन समाज पार्टी (BSP)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M)

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)

वहीं, राज्यस्तरीय दलों में

राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

जनता दल यूनाइटेड (JDU)

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)

इसके अलावा, अन्य राज्यों के कई क्षेत्रीय दल जैसे AIMIM, JDS, JMM, SHS, NPEP और AIFB ने भी अपनी किस्मत आजमाई।

कुल उम्मीदवार और जमानत जब्त

2020 चुनाव में कुल 3733 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें से 3205 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई, जो इस बात का सबूत है कि बिहार की राजनीति मुख्य रूप से कुछ चुनिंदा दलों और चेहरों के इर्द-गिर्द ही घूमती है।

वोटों की हिस्सेदारी

अगर वोट शेयर पर नजर डालें तो 2020 चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रहा।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 97,38,855 वोट

भारतीय जनता पार्टी (BJP): 82,02,067 वोट

जनता दल यूनाइटेड (JDU): 64,85,179 वोट

यानी सबसे अधिक वोट RJD को मिले थे, लेकिन गठबंधन की राजनीति में समीकरण बीजेपी और जेडीयू के पक्ष में बैठ गए और अंततः एनडीए ने सरकार बनाई।

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

LPG Cylinder Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच देश के प्रमुख 8 शहरों में क्या है LPG का रेट?

LPG Cylinder Price Today: देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुबंई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ,…

Last Updated: March 15, 2026 10:00:17 IST

RBSE 10th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द, ऐसे करें चेक

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Date: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी…

Last Updated: March 15, 2026 09:52:45 IST

‘अभिषेक शर्मा से जलते थे सभी खिलाड़ी…’, संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Sanju Samson and Abhishek Sharma: संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में अभिषेक शर्मा से कहा…

Last Updated: March 15, 2026 09:45:43 IST

वरमाला के बाद Kuldeep और Vanshika की ग्रैंड एंट्री ने जीता फैंस का दिल, इंटरनेट पर छाया शादी का वीडियो!

भारतीय क्रिकेट टीम की शान कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने वंशिका चड्ढा (Vanshika Chadha) के…

Last Updated: March 15, 2026 09:10:09 IST

आज का सोने का भाव 15 मार्च 2026: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है सोने का रेट? यहां चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Rate Today: देश के अलग-अलग शहरों में आज यानी रविवार (15 मार्च, 2026) को…

Last Updated: March 15, 2026 08:56:53 IST

JEE IIT Story: जेईई में रैंक 25, IIT Bombay से पढ़ाई, अब Elon Musk के साथ करेंगे काम

IIT JEE Success Story: भारतीय AI और रोबोटिक्स रिसर्चर Devendra Singh Chaplot ने घोषणा की…

Last Updated: March 15, 2026 08:46:08 IST