<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, दिया तेजस्वी और राहुल को बड़ा झटका

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी हैं और AAP ने भी बिहार चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमाता जा रहा है। जहां एक ओर NDA और इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) में अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है, वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं, इससे तेजस्वी और राहुल के लिए एक बड़ा झटका है. सोमवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इस तरह आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने वाली पहली पार्टी बन गई है.

“केजरीवाल मॉडल” के सहारे चुनावी मैदान में AAP

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. पार्टी का मानना है कि दिल्ली और पंजाब में लागू “केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस” ने जनता का विश्वास जीता है और अब उसी मॉडल को बिहार में भी लागू करने का समय आ गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि बिहार में आज भी पलायन, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं। हमारे पास इन समस्याओं का स्थायी समाधान है शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर आधारित मॉडल.

गठबंधनों में अभी असमंजस बरकरार

जबकि AAP ने अपनी रणनीति और उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, एनडीए और महागठबंधन (INDIA Alliance) में अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है. सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन के घटक दलों ने 2–3 दिनों में फॉर्मूला फाइनल करने का दावा किया है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि महागठबंधन में सब कुछ सेट हो चुका है, बस औपचारिक ऐलान बाकी है. वहीं, एनडीए की तरफ से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार पटना में कैंप कर विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी से बैठक की. हालांकि, अभी तक सीट बंटवारे की तारीख तय नहीं हुई है. जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भरोसा जताया है कि एक सप्ताह के भीतर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा.

AAP की पहली उम्मीदवार सूची — 11 नामों की घोषणा

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी पहली उम्मीदवार सूची दी गई है, जिसमें 11 विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं:

1 डॉ. मीरा सिंह बेगूसराय (बेगूसराय)
2 योगी चौपाल कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)
3 अमित कुमार सिंह तरैया (सारण)
4 भानु भारतीय कसबा (पूर्णिया)
5 शुभदा यादव बेनीपट्टी (मधुबनी)
6 अरुण कुमार रजक फुलवारीशरीफ (पटना)
7 डॉ. पंकज कुमार बांकीपुर (पटना)
8 अशरफ आलम किशनगंज (किशनगंज)
9 अखिलेश नारायण ठाकुर परिहार (सीतामढ़ी)
10 अशोक कुमार सिंह गोविंदगंज (मोतिहारी)
11 पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह बक्सर (बक्सर)

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST