<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: अब तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, जानें किस जिले में सबसे ज्यादा और कम हुई मतदान

Bihar Election 2025 Voting Percentage: बिहार में पहले चरण का मतदान सुबह से जारी है, ऐसे में जानें कि अब तक कितनी प्रतिशत वोट डाले गए है.

Bihar Assembly Election First Phase Voting: बिहार में आज यानी 6 नवंबर 2025 को लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है, जो अधिकांश क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि कुछ स्थानों पर सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 5 बजे तक ही संपन्न होगा. राज्य के मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग कर नई सरकार के गठन की दिशा तय कर रहे हैं.

पहले चरण का चुनाव 

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में कुल 243 में से 121 सीटों पर मतदान हो रहा है. जिनमें  कुल मतदाता 3.75 करोड़ है, वहीं कुल उम्मीदवार 1,314 है,  इनमें से 1,192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार हैं. मतदान केंद्रों की संख्या के बारे में बात करें तो यह 45,341 है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 36,733, शहरी क्षेत्र में 8,608 केंद्र बनाए गए हैं. इलेक्शन कमीशन के अनुसार, सुबह 9:30 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया है.

किन जिलों में हो रहा है मतदान

पहले चरण का मतदान राज्य के 18 जिलों में आयोजित किया जा रहा है. इनमें शामिल हैं  पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर. इन जिलों के लगभग 3.75 करोड़ मतदाता आज अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चयन कर रहे हैं. इनमें से 10.72 लाख मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं, जो इस बार चुनाव में नई ऊर्जा लेकर आए हैं.

कहां हुई सबसे ज्यादा और कम वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्याद वोटिंग बेगूसराय मेंं हुई है, वहीं सबसे कम वोटिंग लखीसराय में हुई है. दरअसल बेगूसराय में अब तक 14.60% मतदाताओं ने वोट डाला। वहीं लखीसराय में 7% लोगों ने वोटिंग की है.

यहां देखें पूरी लिस्ट 

  • पटना-11.22%
  • दरभंगा-12.48% 
  • मधेपुरा-13.74%
  •  सहरसा-15.27%
  • मुजफ्फरपुर-14.38%
  • गोपालगंज-13.97%
  • सीवान-13.35%
  • सारण-13.30%
  • वैशाली-14.30%
  • समस्तीपुर-12,86%
  • बेगूसराय- 14.60%
  • लखीसराय-7%
  • मुंगेर-  13.37%
  • शेखपुरा-12.97%
  • नालंदा-12.45% 
  • बक्सर- 13.28%
  • भोजपुर- 13.11%
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST