<
Categories: बिहार

Bihar Vidhansabha Chunav Voting: खत्म हुआ इंतजार! बिहार में पहले चरण की वोटिंग हुई शुरू, जानिए किस पार्टी से उतरे कितने दिग्गज?

Bihar Assembly Election Voting: लंबे समय से इंतजार कर रही बिहार की जनता का इंतजार अब खत्म हुआ. आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है. तेजस्वी यादव से लेकर सम्राट चौधरी तक की किस्समत आज प्रदेश की जनता के हाथ में है.

Bihar Vidhansabha Chunav: लंबे समय से इंतजार कर रही बिहार की जनता का इंतजार अब खत्म हुआ. आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है. तेजस्वी यादव से लेकर सम्राट चौधरी तक की किस्समत आज प्रदेश की जनता के हाथ में है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान आज यानी 6 नवंबर को हैं. 115  विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है . छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. मतदान कर्मी बुधवार सुबह से ही डिस्पैच सेंटरों से ईवीएम-वीवीपैट और अन्य सामग्री लेकर आ गए. वहीं सुबह 4 बजे तक बूथों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं. सुबह 5 बजे बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया गया. मतदान दो घंटे बाद यानी सुबह 7 बजे शुरू होगा. सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

जानिए किन जिलों में आज मतदान

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा जिनमे मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं. इन 121 सीटों के लिए कुल 2,496 नामांकन दाखिल किए गए थे. जांच के बाद, 1,939 नामांकन वैध पाए गए. इनमें से 70 उम्मीदवारों ने बाद में अपने नामांकन वापस ले लिए. इसके बाद, नामांकनों की कई सेटों में जांच की गई, जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार का एक नामांकन स्वीकार किया गया, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या 1,314 हो गई. इनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं. इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों के लिए मतदान होगा.

किस पार्टी के कितने दिग्गज मैदान में

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1,314 उम्मीदवारों में से, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 57 उम्मीदवार जदयू से, 48 भाजपा से, 13 चिराग पासवान की लोजपा से, 2 उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा से और 1 जीतन राम मांझी की हम से हैं. महागठबंधन में राजद से 72, कांग्रेस से 24, भाकपा (माले) से 14, भाकपा और वीआईपी से 6-6, माकपा से 3 और आईपी गुप्ता की पार्टी आईआईपी से 2 उम्मीदवार हैं. छह सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो रहा है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST