<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: महागठबंधन में कंफ्यूजन! क्या बन पाई Mukesh Sahani की बात, आज किस सीट से करेंगे नामांकन?

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन में मुकेश सहनी की पार्टी VIP को 15 सीटों का हिस्सा मिला है और आज मुकेश सहनी मैदान में उतरने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कई दिनों से चली आ रही सीट बंटवारे की खींचतान के बीच शुक्रवार को महागठबंधन और मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच आखिरकार सहमति बन गई. VIP को गठबंधन में 15 सीटों का हिस्सा मिला है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी खुद दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे और शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल करेंगे.

सीट बंटवारे पर बनी सहमति

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कई दिनों से गतिरोध बना हुआ था। वीआईपी अधिक सीटों की मांग पर अड़ी हुई थी, जिस कारण समझौता टलता जा रहा था. बुधवार को तो सहनी ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली थी, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्यस्थता के बाद बातचीत आगे बढ़ी. प्रेस वार्ता को कई बार टालने के बाद आखिरकार शाम तक महागठबंधन में फॉर्मूला तय हो गया.

इस समझौते के तहत वीआईपी को 15 सीटें दी गईं और साथ ही भविष्य में राज्यसभा व दो एमएलसी सीटों का ऑफर भी दिया गया है, ताकि कम सीटों की भरपाई हो सके. इस समझौते की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी.

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

सीट बंटवारे पर समझौता होने के तुरंत बाद वीआईपी ने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी. पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी गौड़ा बौराम सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद को भभुआ सीट से टिकट दिया गया है. दोनों नेता शुक्रवार को ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जल्द घोषित की जाएगी.

गठबंधन में तनाव की वजह

गौरतलब है कि महागठबंधन के प्रमुख दल RJD और कांग्रेस ने सीट बंटवारा पूरी तरह तय होने से पहले ही कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. जबकि वीआईपी के हिस्से की सीटें फाइनल नहीं होने के कारण पार्टी के प्रत्याशी पीछे रह गए थे. सहनी की ज्यादा सीटों की मांग और इस पर देर से बनी सहमति ने सीट बंटवारे की प्रक्रिया को लंबा खींच दिया.

गौड़ा बौराम सीट पर दिलचस्प मुकाबला

गौड़ा बौराम सीट पर मुकाबला इस बार खास होने वाला है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से वीआईपी की स्वर्णा सिंह NDA गठबंधन के टिकट पर जीती थीं, लेकिन बाद में वे भाजपा में चली गईं.  इस बार भाजपा ने स्वर्णा सिंह का टिकट काटकर सुजीत कुमार सिंह को मैदान में उतारा है. अब इसी सीट पर महागठबंधन की ओर से मुकेश सहनी चुनाव लड़ेंगे। यह सीट दरभंगा जिले की सियासत में अहम मानी जाती है.

नामांकन का अंतिम दिन

पहले चरण के नामांकन की आज आखिरी तारीख है. इसी वजह से राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं. RJD, कांग्रेस और अब VIP ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. सभी दलों की नजर पहले चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST