<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: सुबह से उमड़ी भीड़, दोपहर तक बढ़ा जोश, बिहार के इस जिले में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

Bihar Vidhan Sabha Voting 2025: बिहार में आज पहले चरण के मतदान के दौरान काफी जोश के साथ वोटिंग हो रही है, ऐसे में आइए जानें कि किस जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है.

Bihar Election Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ. सुबह की हल्की ठंड के बावजूद प्रदेश के मतदाताओं में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया. पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे. इस चरण में बिहार के कई जिलों में मतदान हुआ और दोपहर तक मतदान प्रतिशत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया. दोपहर 1 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 42.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

जिलेवार मतदान प्रतिशत

जिलावार वोटिंग प्रतिशत पर नज़र डालें तो इस बार कुछ इलाकों में उत्साह देखने को मिला, जबकि कुछ जगहों पर लोगों की भागीदारी थोड़ी कम रही.

  • मधेपुरा: 44.16%
  • सहरसा: 44.20%
  • मुजफ्फरपुर: 45.41%
  • गोपालगंज: 46.73%
  • सीवान: 41.20%
  • सारण: 43.06%
  • वैशाली: 42.60%
  • समस्तीपुर: 43.03%
  • बेगूसराय: 46.02%
  • लखीसराय: 46.37%
  • मुंगेर: 41.47%
  • शेखपुरा: 41.23%
  • नालंदा: 41.87%
  • बक्सर: 41.10%
  • भोजपुर: 41.15%

कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम मतदान?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, गोपालगंज जिला इस चरण में सबसे आगे रहा, जहां 46.73% मतदाताओं ने वोट डाले. वहीं, बक्सर जिले में मतदान का प्रतिशत सबसे कम रहा, जहां केवल 41.10% मतदाता ही वोट डालने पहुंचे.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

सबक नहीं सीखा! कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोहराई बड़ी गलती, तो BCCI ने लिया एक्शन, PBKS टीम को मिली ये सजा

Punjab Kings Team Fined: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स…

Last Updated: April 4, 2026 10:25:04 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:23:35 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:22:41 IST

Delhi Metro: यात्री कृपया ध्यान दें! अब 3 बजे से चलेगी Delhi Metro; जानें क्यों किया गया बड़ा बदलाव?

DMRC New Rule: हाल ही में Delhi Metro को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया…

Last Updated: April 4, 2026 09:59:30 IST

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 10:17:40 IST

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST