<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें किस जिले में सबसे ज्यादा और कहां कम हुई वोटिंग

Bihar Election 2025 Voting Percentage: बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है, ऐसे में आइए जानें कि किस जिले में सबसे ज्यादा और किस जिले में सबसे कम वोटिंग हुई है.

Bihar Election 2025 Second Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दूसरे चरण में हुई वोटिंग ने प्रदेश में इतिहास रच दिया है, आजादी के बाद पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव में इतना ज्यादा मतदान हुआ है. जहां 6 नंवबर को पहले चरण में में 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं 11 नंवबर यानी दूसरे चरण में 122 सीटों पर 69.12 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तौड़ दिए है. इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रिकॉर्ड मतदान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए “स्वतंत्र भारत में इतिहास रचने” के लिए मतदाताओं की सराहना की. ऐसे में अब इंतजार है 14 नंवबर का जब वोटों की गिनती होगी और बिहार में किसकी सरकार बनेगी. आइए जानें कि किन जिलों में कितनी प्रतिशत मतदान हुआ है.

दूसरे चरण में किस जिले में कितने प्रतिशत  हुआ मतदान?

  • गयाजी-68.78%
  • कैमूर-68.57%
  • रोहतास-62.62%
  • औरंगाबाद-65.47%
  • अरवल-63.88%
  • जहानाबाद-65.39%
  • नवादा-57.86%
  • भागलपुर-67.75%
  • बांका-70.75%
  • जमुई-69.72%
  • सीतामढ़ी-67.21%
  • शिवहर-68.80%
  • मधुबन-63.80%
  • सुपौल-72.82%
  • पूर्णिया-76.45%
  • अररिया-70.62%
  • कटिहार-79.10%
  • किशनगंज-78.16%
  • पूर्वी चंपारण-71.57%
  • पश्चिमी चंपारण-71.38%

इस जिले में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

अब बात करते है कि किस जिले में सबसे ज्यादा मतदान हुआ और किस जिले में सबसे कम. तो दूसरे चरण में एकमात्र मुस्लिम बहुल ज़िले किशनगंज में सबसे अधिक 78.16% मतदान हुआ. वहीं नवादा में सबसे कम 57.86% मतदान हुआ.

पहले चरण के 18 जिलों का मतदान प्रतिशत

  • मधेपुर- 69.59%
  • सहरसा- 69.38%
  • दरभंगा 63.66%
  • मुजफ्फरपुर- 71.81%
  • गोपालगंज- 66.64%
  • सीवान- 60.61%
  • सारण- 63.86%
  • वैशाली- 68.50%
  • समस्तीपुर- 71.74%
  • बेगूसराय- 69.87%
  • खगड़िया- 67.90%
  • मुंगेर- 62.74%
  • लखीसराय- 64.98%
  • शेखपुरा- 61.99%
  • नालंदा- 59.81%
  • पटना- 59.02%
  • भोजपुर- 59.90%
  • बक्सर- 61.97%

क्या है एग्जिट पोल रिजल्ट?

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त होते है एग्जिट पोल सामने आने शुरू हो चुके है, जिसमें NDA गठबंधन को भारी बहुमत से जीत मिल रही है. जबकि महागठबंधन दूसरे स्थान पर रहेगा। मंगलवार को विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए एग्जिट पोल ने राज्य में एनडीए सरकार की वापसी, विपक्षी ‘महागठबंधन’ के खराब प्रदर्शन और पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ के निराशाजनक प्रदर्शन की भविष्यवाणी की. दूसरे चरण में, मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को शाम 7 बजे तक 122 विधानसभा क्षेत्रों में 69.12% मतदान दर्ज किया गया और अंतिम आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। पहले चरण में भी ऐसा ही रुझान देखा गया था, जब 6 नवंबर को 121 निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक का सबसे अधिक 64.69% मतदान दर्ज किया गया था.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST