<
Categories: बिहार

Bihar Chunav 2025: 1 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग? जानें किस जिले में सबसे ज्यादा और कम हुआ मतदान

Bihar Election Phase 2 Voting: बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान अभी जारी है, ऐसे में आइए जानें कि 1 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुए है.

Bihar Election 2025 Second Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दूसरे चरण के मतदान आज यानी 11 नंवबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है, प्रदेश की जनता ने पहले चरण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, वहीं इस बार दुसरे चरण के सुबह सात बजे से लेकर 1 बजे तक का वोटिंग परसेंटेज सामने आ चुका है, आइए जानें अभी तक कितने प्रतिशत वोटिंग हुई है.

1 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

जानकारी के मुताबिक, दुसरे चरण के मतदान का सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक का वोटिंग परसेंटेज 47.62% हैं, जो कि काफी रोमांचक आंकड़ा है, वहीं 11 बजे तक की वोटिंग परसेंटेज 31.38% था, और 9 बजे तक का आंकड़ा 14.55% रहा. पहले चरण के मुकाबले, इस चरण में भी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें रहे है. अब यह देखना और भी दिलचस्प होगा की दूसरे चरण के मतदान का रिकॉर्ड पहले चरण को तौर पाएगा या नहीं.

इन जिलों में हुई इतनी वोटिंग

बता दें कि, दोपहर 1 बजे तक निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार,
पश्चिम चंपारण में 48.91%,
पूर्वी चंपारण में 48.01%,
शिवहर में 48.23%,
सीतामढ़ी में 45.28%,
मधुबनी में 43.39%,
सुपौल में 48.22%,
अररिया में 46.87%,
किशनगंज में सबसे अधिक 51.86%,
पूर्णिया में 49.63%,
कटिहार में 48.50%,
भागलपुर में 45.09%,
बांका में 50.07%,
कैमूर (भभुआ) में 49.89%,
रोहतास में 45.19%,
अरवल में 47.11%,
जहानाबाद में 46.07%,
औरंगाबाद में 49.45%,
गया में 50.95%,
नवादा में 43.45%,
जमुई में 50.91% मतदान दर्ज किया गया है.
दूसरे चरण के चुनाव में NDA के घटक दल BJP ने 53, JDU ने 44, चिराग पासवान की एलजेपी (आर) ने 15, उपेंद्र कुशवाहा की RLD ने 4 और जीतन राम मांझी की HAM ने 6 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, महागठबंधन के घटक दल RJD  ने 71, कांग्रेस ने 37, मुकेश सहनी की VIP ने 7, सीपीआई (एमएल) ने 6, सीपीआई ने 4 और मार्क्सवादी सीपीआई (एम) ने 1 उम्मीदवार मैदान में उतारा है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST