<
Categories: बिहार

Tejashwi Yadav CM Candidate: तेजस्वी CM…मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस, अशोक गहलोत ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. खुद अशोक गहलोत ने मंच से इसका ऐलान किया है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) (Bihar Election 2025)  को लेकर महागंठबंधन (Mahagathbandhan) ने गुरुवार 23 अक्टूबर को पटना के मौर्या होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया गया कि महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव होंगे. वहीं मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. यह ऐलान खुद अशोक गहलोत ने किया है. 

“गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है?” – अशोक गहलोत

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि “हम सभी अमित शाह जी से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है? हम मांग करते हैं कि हमने देखा कि चुनाव तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन बाद में हमें पता लगा कि किसी और को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है.”

“बिहार बनाने का काम हम करेंगे” –  तेजस्वी यादव

वहीं सीएम फेस चुने जाने पर राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा, “तेजस्वी की परछाई (छाया) भी अगर गलत काम करेगी तो उसको भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा, ये संकल्प है. एक नया बिहार बनाने का काम हम करेंगे.”

“भाजपा ने हमारी पार्टी को तोड़ा” – मुकेश सहनी

सीएम फेस के ऐलान से पहले महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं…वो समय आ चुका है. हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे. महागठबंधन मजबूत और एकजुट है.”

 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST