बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur District) की रहने वाली कांति देवी (Kanti Devi) की सफलता की कहानी (Success Story) से हजारों महिलाएं प्रेरणा (Inspirational for womens) ले रही हैं. उन्होंने यह साबित किया कि खेती करने के बाद भी आप बड़े सपने देख सकते हैं.
Kanti Devi Success Story
Kanti Devi Success Story: कौन कहता है कि महिलाएं आज के दौर में किसी पुरुष से कम है. इस बात को एक बार फिर से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली कांति देवी ने गलत साबित कर दिया. आज वह उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुकी हैं, जो देशभर में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी लगन से काम के साथ-साथ मेहनत कर रही हैं. एक बेहद ही साधारण परिवार से आने वाली कांति देवी ने खेती को केवल अपना पूरा जीवन नहीं बनाया है बल्कि उन्होंने यह साबित किया कि महिलाएं अगर ठान लें तो सब कुछ कर सकती हैं.
कांति देवी की यात्रा जितनी आसान लगती है उतनी है नहीं. उनका जीवन संघर्ष के साथ-साथ बेहद ही चुनौतियों से भरा हुआ था. ग्रामीण परिवेश में जहां महिलाओं की भूमिका ज्यादातर घरेलू कामकाज तक सीमित रहती है तो वहीं, उन्होंने खेत में काम करने के बाद भी अपनों सपनों को उड़ान दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी महसूस किया कि पारंपरिक खेती यानी गेहूं-धान में कम मुनाफा देखने को मिल रहा. तो वहीं, दूसरी तरफ इस गंभीर समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए उन्होंने कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद नई तकनीकों पर काम करना शुरू कर दिया और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए उन्होंने दिन रात एक कर दिया.
कांति देवी की सफलता में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने मशरूम की खेती की शुरुआत की. इसके साथ ही उन्होंने बहुत कम लागत के साथ-साथ छोटी सी जगह में मशरूम उगाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, मशरूम की मांग के साथ-साथ उसके गुणों को पहचानते हुए उन्होंने इसे एक व्यवसाय का रूप दिया. तो वहीं, उनकी मेहनत का ही परिणाम था कि उन्हें पूरे मुजफ्फरपुर में ‘मशरूम लेडी’ के नाम से सब पहचाने लगे.
इतना ही नहीं, उन्होंने ‘स्वयं सहायता समूहों’ के जरिए से गांवों की अन्य महिलाओं को भी यह काम करने के लिए पूरी तरह से प्ररित किया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी सिखाया कि कैसे घर के अंदर रहकर भी आप खेती के माध्यम से आर्थिक आजादी पूरी तरह से पा सकते हैं. तो वहीं, उनके मार्गदर्शन में सैंकड़ों परिवार जैविक खेती और मशरूम उत्पादन से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.
दरअसल, उन्होंने जैविक खेती (Organic Farming) पर सबसे ज्यादा ज़ोर दिया. जहां, रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों (Side Effects) को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वर्मी कंपोस्ट और प्राकृतिक कीटनाशकों के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का काम किया. जिससे न सिर्फ फसल की गुणवत्ता सुधरी, बल्कि मिट्टी में भी सुधार देखने को मिला. तो वहीं, उनकी इस दूरदर्शिता ने उन्हें स्थानीय बाजारों से उठाकर राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने का काम किया.
कांति देवी का सफर यह साबित करता है कि अगर आपके इरादे मजबूत हों तो एक साधारण किसान भी अपने जीवन को पूरी तरह से बदल सकता है. उनका यह सफर आज हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है जो छोटे जगहों पर रहने के बाद भी बड़े सपने देखने का दम रखती हैं.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…