<
Categories: बिहार

Viral Video: बिहार में शराब तस्करी की ‘निंजा टेक्निक’: कुर्सी के अंदर का नजारा देख चकरा जाएगा आपका भी दिमाग!

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करों की ऐसी 'निंजा टेक्निक' आई सामने कि पुलिस के भी होश उड़ गए. देखिए कुर्सी के भीतर कैसे छिपाकर ले जा रहा था शराब...

कागजों पर पूर्ण शराबबंदी और जमीन पर बोतलों का अंबार, बिहार में शराबबंदी के बीते आठ साल इसी विरोधाभास की कहानी कह रहे हैं. साल 2016 में जिस मंशा के साथ सूबे को ‘ड्राय स्टेट’ घोषित किया गया था, वह मंशा आज पुलिस की छापेमारी और आए दिन बरामद होती शराब की खेप के बीच कहीं धुंधली पड़ती दिख रही है. पाबंदी के बावजूद शराब का यह ‘समांतर बाजार’ प्रशासन की सख्ती और तस्करों की चालाकी के बीच एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है. इन सब के बीच बिहार से एक और मामला सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे प्रशासन को हर रोज ऐसे ही चख्मा दिया जाता है और ठिकाने पर शराब की खेप पहुंचाई जाती है. 

कुर्सी को काटकर उसमें भर रखी थी शराब

दरअसल सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा सकता है कि कैसे पुलिस के नाम के नीचे एक युवक शराब की खेप को सही ठिकाने पर पहुंचाने की  कोशिश में था हालांकि वह कामयाब नहीं हो सका. पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिया सिंह नाम की एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा ‘बिहार में शराब बैन है, लेकिन यहां हर पियक्क्ड़ को शराब आसानी से मिल रही है. यहां लोगों ने शराब छिपाकर ले जाने की, ऐसी ऐसी निंजा टेक्निक इजात कर ली है, जिसे देख किसी का भी दिमाग चकरा सकता है. अब इस महाशय को देखिये, कुर्सियों के बीच शराब की पैकिंग हुई थी. 

कुल मिलाकर, बिहार में साल 2016 से कागजों पर शराबबंदी का सख्त कानून लागू तो है, लेकिन धरातल पर इसकी तस्वीर उम्मीदों से कोसों दूर है. सच तो यह है कि न तो शराब की अवैध बिक्री पर पूरी तरह लगाम लग सकी है और न ही शौकीनों ने जाम से तौबा की है. फर्क बस इतना आया है कि जो बोतलें कभी दुकानों के काउंटर पर सजा करती थीं, वे अब ‘होम डिलीवरी’ और ‘निंजा तकनीक’ के जरिए चोरी-छिपे ठिकाने तक पहुँच रही हैं. भले ही अब सड़कों पर पहले जैसा खुला तमाशा नहीं दिखता है और न ही दुकानों के बाहर कतारें, लेकिन इस ‘पर्दे के पीछे’ के खेल ने एक नई और जानलेवा मुसीबत को जन्म दे दिया है। आज भी जहरीली शराब का कहर रह-रहकर मासूम जिंदगियों को निगल रहा है, जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या यह पाबंदी वाकई अपने उद्देश्यों में सफल रही है या इसने केवल अपराध के नए और खतरनाक रास्तों को जन्म दिया है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: bihar news

Recent Posts

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 12:41:20 IST

लेना चाहते हैं हैचबैक कार? Maruti Suzuki Swift vs Hyundai i20 में से क्या रहेगी बेस्ट, जानें दोनों में अंतर

यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…

Last Updated: April 4, 2026 12:39:41 IST

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस… हेड टू हेड में कौन आगे, IPL में कैसा रहा है इतिहास?

DC vs MI Head To Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 12:35:10 IST