<
Categories: मनोरंजन

इटली की गलियों में मलाइका का ‘सीक्रेट’ रोमांस? मिस्ट्री मैन संग वैलेंटाइन मनाते फोटो हुई वायरल!

मलाइका अरोड़ा की इटली में एक मिस्ट्री मैन के साथ फोटो वायरल होने से उनके नए रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गई है. उन्होंने अपना वैलेंटाइन डे इटली के ट्रेवी फाउंटेन पर सेलिब्रेट किया. हालांकि, मलाइका ने इन अफवाहों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

बॉलीवुड की ‘छैया-छैया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है.  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसने उनके और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बाद नए रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है.

इटली के ट्रेवी फाउंटेन पर स्पॉट हुई मलाइका

खबरों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा को इटली के मशहूर ‘ट्रेवी फाउंटेन’ के पास एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया है.  रेडिट पर वायरल हुई इस फोटो में वह एक शख्स के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है.  दावा किया जा रहा है कि मलाइका ने इस साल का वैलेंटाइन डे इसी मिस्ट्री मैन के साथ विदेश में मनाया है.

कौन है ये मिस्ट्री मैन?

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस शख्स की पहचान को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे है.  पिछले साल भी मलाइका को मुंबई के एक कॉन्सर्ट में एक शख्स के साथ देखा गया था, जिसे 33 साल का डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता बताया गया था.  हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति वही है या कोई और.

अफवाहों पर मलाइका का पुराना रुख

मलाइका ने पहले भी ऐसी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.  एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लोगों को बातें करना पसंद है.  उन्होंने साफ किया था कि हर बार जब वह किसी दोस्त, मैनेजर या पुराने परिचित के साथ बाहर जाती है, तो तुरंत उनका नाम उस इंसान से जोड़ दिया जाता है, जो कभी-कभी मजाक जैसा लगता है.

ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने के संकेत?

अर्जुन कपूर से अलग होने की खबरों के बीच, मलाइका की इन नई तस्वीरों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है.  जहां कुछ लोग इसे ‘पीआर स्टंट’ (PR Stunt) मान रहे है, वहीं कई फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है और नए प्यार ने उनकी जिंदगी में दस्तक दे दी है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST