Live
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar Crime News: कितनी है आपके जान की कीमत? सिर्फ 1500 के लिए इस राज्य में हो रही है हत्या; मामला सुन ठनक जाएगा माथा

Bihar Crime News: कितनी है आपके जान की कीमत? सिर्फ 1500 के लिए इस राज्य में हो रही है हत्या; मामला सुन ठनक जाएगा माथा

Bihar Crime News: असरगंज थाना इलाके में 1500 रुपये के विवाद में चंदन सिंह की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-20 12:17:01

Mobile Ads 1x1

Bihar Crime News: असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की बुधवार रात लाठी-डंडे से पिटाई के बाद इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे. लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार के पास कुर्सी किराये के रूप में 1500 बकाया थे. करीब छह महीने बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर

घटना के बाद घायल चंदन को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. कामिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने किया सड़क जाम

बताया जाता है कि मृतक भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में घर बनाकर रह रहे थे. मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने झोझी मुसहरी के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया. परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा.

अधिकारियों के समझाने पर शांत हुआ मामला

सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार, बाथ थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, साहकुंड थाना अध्यक्ष तथा सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया.

 परिजनों को मिली तत्काल आर्थिक सहायता

प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को ₹20,000 का चेक दिया गया है. सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.वहीं, डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी और छह वर्षीय पुत्री देवासी को छोड़ गए हैं. घटना के बाद पत्नी प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती रही और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

MORE NEWS