<
Categories: बिहार

मुजफ्फरपुर में आग ने मचाई तबाही, ‘राजा लाइन होटल’ समेत कई दुकानें स्वाहा; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में NH-27 पर स्थित राजा लाइन होटल में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ.

Muzaffarpur Fire News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई. बेनीबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-27 पर स्थित ‘राजा लाइन होटल’ में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में इसने विकराल रूप धारण कर लिया और होटल के आसपास स्थित कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों में दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया.

गैस सिलेंडर या शॉर्ट सर्किट से लगी आग

स्थानीय सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में रिसाव या बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल से अचानक धुआं और तेज लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग फैलती चली गई और आसपास की दुकानों तक पहुंच गई.

दमकल और ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक होटल और दुकानों में रखा फर्नीचर, राशन और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जांच में जुटा प्रशासन

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था. उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. साथ ही आग लगने के सही कारणों की भी जांच की जा रही है.

डीएसपी ने यह भी बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

IPL 2026: RCB vs SRH मैच से पहले स्टेडियम एंट्री, ट्रैफिक और पार्किंग अपडेट, 2025 हादसे के बाद पुलिस एडवाइजरी

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी…

Last Updated: March 26, 2026 15:54:50 IST

मेटफॉर्मिन का ब्रेन पर क्या असर? रिसर्च ने टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को चौंकाया, नुकसान भी जान लीजिए

Metformin Works in Brain: हाल ही में हुए एक शोध में टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के…

Last Updated: March 26, 2026 15:45:43 IST

ईरान में ‘शांति वार्ता’ को लेकर बोमन ईरानी ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मंदाना करीमी ने कसा तंज

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो…

Last Updated: March 26, 2026 15:47:07 IST

ईरान में ‘शांति वार्ता’ को लेकर बोमन ईरानी ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मंदाना करीमी ने कसा तंज

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो…

Last Updated: March 26, 2026 15:46:06 IST

Driving Rules: बच्चों की किस गलती पर पैरेंट्स जाएंगे जेल, 2 लाख तक देना होगा जुर्माना

Driving Minor Rules: नाबालिग के वाहन चलाते समय हादसा होने पर पैरेंट्स को अब 25…

Last Updated: March 26, 2026 15:43:58 IST

Aadi Ram Kya Hai: रामनवमी पर जानें आदिराम कौन हैं, रामायम के राम और आदिराम में अंतर क्या है?

Aadi Ram Kya Hai: वाल्मीकि जी एक पूजनीय ऋषि थे जिन्होंने पवित्र महाकाव्य रामायण की…

Last Updated: March 26, 2026 15:32:05 IST