Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में NH-27 पर स्थित राजा लाइन होटल में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ.
मुजफ्फरपुर: एनएच-27 पर भीषण आग लगी
Muzaffarpur Fire News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई. बेनीबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-27 पर स्थित ‘राजा लाइन होटल’ में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में इसने विकराल रूप धारण कर लिया और होटल के आसपास स्थित कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों में दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया.
स्थानीय सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में रिसाव या बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल से अचानक धुआं और तेज लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग फैलती चली गई और आसपास की दुकानों तक पहुंच गई.
घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक होटल और दुकानों में रखा फर्नीचर, राशन और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था. उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. साथ ही आग लगने के सही कारणों की भी जांच की जा रही है.
डीएसपी ने यह भी बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…