<
Categories: बिज़नेस

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 96% तक घटे दाम, जानें अब कितने रुपये में मिलेंगी कैंसर की दवाएं

सरकार ने 137 कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा लगाई है. इससे कई ब्रांड 96% तक सस्ते हुए हैं और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

Cancer Drug Price Cut:  कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर सीमा तय कर दी है. इसके बाद सैकड़ों ब्रांड की दवाओं की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. कुछ दवाएं तो 96 फीसदी तक सस्ती हो गई हैं. नई कीमतें 9 नवंबर से लागू हो चुकी हैं. सरकार का अनुमान है कि इस फैसले से मरीजों को हर साल करीब 3,540 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है.

कैंसर की 679 ब्रांडेड दवाएं 50% से ज्यादा सस्ती

दवाओं की कीमतें तय करने वाली सरकारी संस्था नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने इन दवाओं पर अधिकतम 30 फीसदी ट्रेड मार्जिन की सीमा लगाई है. इसका मतलब है कि दवा निर्माता कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटर तक और फिर मरीज तक पहुंचने के दौरान कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी पर नियंत्रण रहेगा.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 8 नवंबर तक 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़े 1,364 फॉर्मुलेशन की नई अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) की जानकारी दी थी. इनमें 679 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है. सबसे अधिक कटौती 96.45 फीसदी दर्ज की गई है.

कौन सी कैंसर की दवा कितनी सस्ती हुई?

नई कीमतों के बाद कुछ महंगी कैंसर दवाओं के दाम में हजारों रुपये की कमी आई है.

Samtepa Injection: पहले 80,072 रुपये में मिलने वाली दवा अब 7,150 रुपये की हो गई है.

Palbopro Capsules: करीब 40,000 रुपये वाली दवा की कीमत घटकर 2,700 रुपये रह गई है.

Hertumab: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा की कीमत 94,951 रुपये से घटकर 30,593 रुपये हो गई है.

कुछ कैंसर की दवाएं अब भी लाखों में

हालांकि, सरकार के इस फैसले के बावजूद कई महंगी कैंसर दवाओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इनमें Keytruda का 100 मिलीग्राम वायल अब भी 2,16,500 रुपये का है. वहीं, Imjudo के 300 मिलीग्राम इंजेक्शन की कीमत 4,17,522 रुपये बनी हुई है.

दवाओं तक पहुंच के लिए काम करने वाले एक संगठन के मुताबिक, सूची में शामिल 201 ब्रांड की कीमतें नहीं बदली हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि पेटेंट वाली दवाओं की शुरुआती कीमत ज्यादा होने के कारण केवल ट्रेड मार्जिन सीमित करने से पर्याप्त राहत नहीं मिलती.

मरीज कैसे चेक करें दवाओं की नई कीमत?

मरीज NPPA की आधिकारिक वेबसाइट या Pharma Sahi Daam ऐप पर दवाओं की नई MRP देख सकते हैं. इसके लिए दवा का नाम, उसकी क्षमता और पैक साइज मिलाना जरूरी है.

अस्पतालों और मेडिकल स्टोर को नई कीमतों की सूची दिखानी होगी. अगर कोई विक्रेता तय MRP से ज्यादा पैसे वसूलता है, तो मरीज Pharma Jan Samadhan पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा NPPA के हेल्पलाइन नंबर 1800-111-255 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

सरकार का यह कदम कैंसर के इलाज का आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, बेहद महंगी पेटेंट वाली दवाओं की कीमतें कम करना अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:  तांबे की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट, AI कंपनियों की चिंता ने बिगाड़ा बाजार का मूड 

Lalit Rai

Recent Posts

Anant Singh Net Worth: दामाद को गिफ्ट करेंगे 3.5 करोड़ की कार, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बाहुबली नेता

Anant Singh Net Worth: अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह…

Last Updated: November 10, 2026 11:36:53 IST

Gold Price 10 November 2026: सोने की कीमतों में फिर आया उतार-चढ़ाव, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price 10 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 1,46,900 रुपये…

Last Updated: November 10, 2026 11:21:26 IST

Anant Singh Children: कितने पढ़े-लिखे हैं बाहुबली अनंत सिंह के बेटे-बेटियां, जानिए कौन क्या करता है और किसकी होने वाली है शादी?

Anant Singh Children: अनंत सिंह के तीन बेटे और दो बेटियां हैं. उनकी बेटी शिवांगी…

Last Updated: November 10, 2026 11:03:30 IST

Nvidia CEO के अफेयर में चीन का जासूसी एंगल! बचाव में उतरे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ईमानदार इंसान हैं वो

Nvidia CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित जासूसी मामले में FBI जांच कर रही है.…

Last Updated: November 10, 2026 10:37:26 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक; जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 10 November 2026: 10 नवंबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट…

Last Updated: November 10, 2026 10:23:20 IST

Watch Video: मदरसे पढ़ने आई थी लड़की…मौलाना से ही रचा लिया निकाह, तीन बच्चों का निकला बाप; फिर कोर्ट में पहुंचा मामला

Jaipur News: जयपुर में मदरसे में पढ़ने वाली 18 साल की युवती से शादीशुदा मौलाना…

Last Updated: November 10, 2026 10:03:07 IST