Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar New CM: सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह या चिराग… कौन बनेगा बिहार का सीएम, क्या बेटे को ही मुख्यमंत्री बनवाकर मानेंगे नीतीश?

Bihar New CM: सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह या चिराग… कौन बनेगा बिहार का सीएम, क्या बेटे को ही मुख्यमंत्री बनवाकर मानेंगे नीतीश?

Bihar CM Name: बिहार की नई सरकार का मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है. वहीं जेडीयू से डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है. हालांकि, जेडीयू के कई नेताओं की ओर से निशांत कुमार को भी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. इसे लेकर कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 12, 2026 10:58:43 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar CM Face: बिहार का मुख्यमंत्री कौन बन रहा है? इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. इसके बाद से ही माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अब जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. हालांकि, अभी भी एनडीए में यह तय नहीं हुआ है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? ऐसे में सीएम पद के रेस में कई नाम चल रहे है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब बिहार की नई सरकार का मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है. वहीं जेडीयू से डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है. हालांकि, जेडीयू के कई नेताओं की ओर से निशांत कुमार को भी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. इसे लेकर कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं. 

सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे

सीएम पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है. इसके अलावा बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप जायसवाल का नाम भी चल रहा है.

वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी सीएम रेस में बने हुए हैं. साथ ही पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी, संजीव चौरसिया और जनक राम का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में चल रहा है.

 श्रेयसी सिंह का नाम भी चर्चा में

सोशल मीडिया पर मंत्री श्रेयसी सिंह का नाम भी चर्चा में है. इनके अलावा विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, राजीव प्रताप रूडी और धर्मशीला गुप्ता का नाम भी इस रेस में शामिल हैं.

दूसरी तरफ चिराग पासवान का नाम भी इस रेस में लिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है. चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे खुद को मुख्यमंत्री की रेस में नहीं देखते.

विजय कुमार सिन्हा-लखेंद्र पासवान सीएम आवास पहुंचे

इस बीच बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. रविवार सुबह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के साथ बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान सीएम हाउस पहुंचे. पिछले 24 घंटों में लखेंद्र पासवान का यह दूसरा दौरा है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम हाउस में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के उपरांत राज्य में नए नई सरकार का गठन किया जाएगा. दरअसल मुख्यमंत्री की ओर से इस्तीफा देने पर राज्य की कैबिनेट भी भंग हो जाएगी. इसके बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण होगा.

रिकॉर्ड बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार 1985 में पहली बार विधायक बने थे. कुल 6 बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं और फिर रिकॉर्ड बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. वह संसदीय लोकतंत्र के चारों सदनों यानी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद का हिस्सा बन चुके हैं.

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

MORE NEWS