Live
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar News: होली पर अश्लील गाने बजाए तो होगी पुलिस कार्रवाई, ड्रोन और CCTV से निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Bihar News: होली पर अश्लील गाने बजाए तो होगी पुलिस कार्रवाई, ड्रोन और CCTV से निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Bihar News: होली को लेकर बिहार प्रशासन अलर्ट हो गई है. महिला आयोग अध्यक्ष ने डीजीपी को पत्र लिखकर अश्लील गानों पर रोक लगाने की मांग. प्रशासन ने भी त्योहार के चलते अपनी तैयारी कर ली है. जानिए आपको किन चीजों से बचना चाहिए?

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 26, 2026 14:35:56 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar News: होली में बजने वाले अश्लील गानों को लेकर बिहार राज्य महिला आयोग सतर्क दिखाई दे रही है. महिलाओं को इसकी वजह से होने वाली परेशानी और असहज स्थिति को लेकर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने अश्लील गाना बजाने वाले और गाने वाले गायकों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है.

आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने इंडिया न्यूज़ से  बातचीत के दौरान कहा कि होली में अश्लील गानों की वजह से महिलाएं काफी असहज हो जाती हैं और इसका समाज पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है.

अश्लील गानों पर लगे रोक  

इसलिए उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसके अलावा महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा ने अश्लील गायको को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि  अपनी आदतों को सुधार ले वरना जेल जाने के लिए तैयार रहें. उन्होंने प्रशासन से फूहड़ पंती वाले गानों पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही कहा कि इससे महिलाओं और बच्चों पर गलत असर पड़ता है. वहीं, समाज के दृष्टिकोण से भी यह काफी गलत है. महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी स्थिति बनती है. 

सीसीटीवी और गश्ती से रहेगी नजर

मामले पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें स्पष्ट निर्देश भी दिए. अधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए. साथ ही होली के मौके पर संवेदनशील गतिविधियों की निगरानी ड्रोन, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी. इसके अलावा प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 24 घंटे एक्टिव रहने का निर्देश है. अगर कोई शख्स किसी तरह की अफवाह फैलाता है और भड़काऊ पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ साइबर सेल तुरंत एक्शन लेगी. 

इन नंबरों पर करें कॉल

इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा हेल्प लाइन नंबर भी जारी की है. होली के दौरान अगर आपको कहीं भी हिंसा, अशांति या अश्लीलता की शिकायत करनी हो, तो प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. 0612-2219810, 2219234, और 2210116 पर आप संपर्क करके अपनी परेशानी दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा, आपातकालीन की सिचुएशन में डायल 112 हमेशा की तरह एक्टिव रहेगा.

MORE NEWS

Home > राज्य > बिहार > Bihar News: होली पर अश्लील गाने बजाए तो होगी पुलिस कार्रवाई, ड्रोन और CCTV से निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 26, 2026 14:35:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS