<
Categories: बिहार

Bihar Cabinet: CM नीतीश की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, कई अहम मुद्दों पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Bihar First Cabinet: नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Bihar First Cabinet: बिहार की राजधानी पटना (Bihar) में मंगलवार 25 नवंबर को नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग (Nitish Cabinet Meeting) होने जा रही है. इस मीटिंग में पलायन रोकने, रोजगार और चुनावी एजेंडे को औपचारिक तौर पर मंजूरी दी जा सकती है. विधानसभा चुनाव के दौरान NDA ने इन मुद्दों को चुनावी प्रचार में भी बड़ी प्राथमिकता दी थी. ऐसे में नई सरकार पहली बैठक में इन मुद्दों पर फैसला ले सकती हैं. 

नीतीश सरकार की पहली बैठक आज

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ 26 अन्य मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट विशेष विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है. 

अलर्ट मोड पर प्रशासन

पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. कानून व्यवस्था को भी मजबूत रखने पर ध्यान दिया जा सकता है. कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए DM ने सभी पदाधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है. यह रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक संभावित सत्र खत्म नहीं हो जाता.

किन मंत्रियों ने संभाला अपना पद?

  • बिजेंद्र यादव (शराब बंदी विभाग)
  • सुरेंद्र मेहता (पशु-मत्स्य संसाधन विभाग)
  • संजय सिंह टाइगर (श्रम संसाधन विभाग)
  • विजय सिन्हा (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • दीपक प्रकाश (पंचायती राज मंत्रालय)
  • अशोक चौधरी (ग्रामीण कार्य विभाग)
  • यंसी सिंह (आईटी विभाग)

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST