<
Categories: बिहार

बिहार में एकतरफा आशिक का खूनी खेल! प्यार ठुकराया तो बन बैठा हैवान! पुलिस की तैयारी कर रही युवती की हत्या

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में एकतरफा आशिक ने एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया. युवती सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान लड़के ने उसका पीछा किया और सिर में चाकू मार दिया.

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवती पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. मोतीपुर थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह रोज सुबह दौड़ लगाने जाती थी. आरोप है कि गांव का ही एक युवक पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था. मंगलवार को मामला इतना बढ़ गया कि युवक कथित तौर पर युवती का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया और चाकू से हमला कर दिया.

रास्ते में रोककर की बदसलूकी

जानकारी के अनुसार, युवती मंगलवार सुबह रोज की तरह दौड़ लगाने गई थी. लौटते समय रास्ते में रवि कुमार नाम के युवक ने उसे रोक लिया. आरोप है कि युवक उससे बात करने की जिद करने लगा और बदसलूकी करने लगा. युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. उसने युवती को धमकाया भी. किसी तरह युवती वहां से बचकर अपने घर पहुंची.

पीछा करते हुए घर में घुसा

युवती को लगा कि अब मामला खत्म हो गया लेकिन आरोप है कि युवक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया. वहां भी उसने हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और युवती पर हमला कर दिया. चाकू युवती के सिर में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया.

अस्पताल में इलाज, आरोपी की तलाश

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवती को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां उसका इलाज चल रहा है. युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि युवती के साथ पहले बदसलूकी और मारपीट की गई, जिसके बाद घर पहुंचकर उस पर चाकू से हमला किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: जमुई के बाद समस्तीपुर में भी बड़ा कांड! फिर तार-तार हुई लड़की की इज्जत; हाथ मरोड़कर दी गाली और…

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म? हिंदी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत स्टारर जेलर 2 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिवीज…

Last Updated: October 15, 2026 17:16:16 IST

Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल GIDC में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटा, चार की गई जान

Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स कंपनी…

Last Updated: October 15, 2026 17:17:16 IST

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कसारी-मसारी बनेगा कृष्णपुरी, गरीबों को मिलेंगे 602 आवास

CM Yogi Big announcement in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के…

Last Updated: October 15, 2026 17:07:31 IST

IND vs WI 5th T20: अर्शदीप सिंह की चोट के बाद क्या भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? जानिए पूरा मामला

Arshdeep Singh Injury Update: भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह की…

Last Updated: October 15, 2026 16:55:47 IST

कैसे आया जियो शुरू करने का आइडिया? ईशा अंबानी ने सुनाई कहानी, एक शिकायत से शुरू हुआ जियो का सफर

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ का…

Last Updated: October 15, 2026 16:53:13 IST

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग?

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 15, 2026 16:50:31 IST