BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711 पदों पर होने वाली भर्ती को रद्द कर दिया गया है. आयोग के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ेगा, जो इस भर्ती के जरिए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नौकरी पाने की उम्मीद कर रहे हैं.
BPSC सहायक प्रोफेसर भर्ती
BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711 पदों पर होने वाली भर्ती को रद्द कर दिया है. आयोग के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ेगा, जो इस भर्ती के जरिए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे. हालांकि उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि भर्ती का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं हुआ है. संशोधित पदों के साथ नई अधिसूचना जारी की जाएगी.
आयोग ने विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 के तहत जारी किए गए सभी संबंधित नोटिस वापस लेने की जानकारी दी है. इन विज्ञापनों के माध्यम से अलग-अलग मेडिकल स्पेशियलिटी में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जानी थी. कुल 1711 रिक्तियों को भरने की योजना थी. अब पुराने विज्ञापनों के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी.
BPSC की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग ने पहले भेजी गई भर्ती की अधियाचना वापस ले ली है. इसी के बाद आयोग को पुराने विज्ञापन रद्द करने पड़े। यानी भर्ती रद्द होने की वजह आयोग की ओर से परीक्षा या चयन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं बल्कि विभाग की तरफ से रिक्तियों से जुड़ा प्रस्ताव वापस लिया जाना है.
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने संशोधित रिक्तियों के साथ नई अधियाचना आयोग को भेज दी है. अब इसी नए प्रस्ताव के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. BPSC संशोधित पदों की जानकारी के साथ नया विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है. हालांकि नई भर्ती में कितने पद होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी नए नोटिस के बाद ही सामने आएगी.
जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था या इस भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें फिलहाल नई अधिसूचना का इंतजार करना होगा. नए विज्ञापन में आवेदन की तारीख, पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी भी अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. पुराने विज्ञापन की शर्तों को नई भर्ती पर लागू मानकर न चलें.
ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर सलमान-ऐश्वर्या की रोमांटिक फोटो, शेयर करते ही फंस गए भंसाली प्रोडक्शंस; नेटिजन्स ने खूब सुनाई खरी-खरी
IND VS NZ 4th T20i Highlights: चौथे T20I में, इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस…
Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज हो…
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…
Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…