<

Watch Video: यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के दोस्ती में दरार बीच विवाद, रोते हुए शिवानी ने लगाई गुहार

Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद बढ़ा. जानें टेसू-झेंझी वाले वीडियो, मार्विन के आरोप और शिवानी के भावुक जवाब की पूरी कहानी.

Youtuber Shivani Kumari Viral Video: उत्तर प्रदेश के औरैया की यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मार्विन आची एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह दोनों की दोस्ती में आई कथित दरार है. मार्विन आची ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर शिवानी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं. इसके जवाब में शिवानी ने फेसबुक पर रोते हुए वीडियो पोस्ट किया और मार्विन से भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई थी तो उन्हें सीधे बता देना चाहिए था, उनके खिलाफ वीडियो डालने की क्या जरूरत थी. 

टेसू-झेंझी के जरिए बनाया मार्विन का चेहरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद की शुरुआत टेसू-झेंझी से जुड़ी एक गतिविधि के दौरान हुई. शिवानी ने कथित तौर पर इस पारंपरिक आयोजन में मार्विन आची का चेहरा बनाया था. मार्विन को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने सवाल किया कि क्या शिवानी का इरादा उनका मजाक उड़ाने का था. मार्विन का कहना था कि वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही शिवानी ने उनका चेहरा पेंट कर दिया. इसी घटना को लेकर दोनों के बीच नाराजगी बढ़ने की बात सामने आई है. 

रोते हुए शिवानी ने क्या कहा?

मार्विन का वीडियो सामने आने के बाद शिवानी कुमारी ने फेसबुक पर अपना पक्ष रखा. वीडियो में वह भावुक नजर आईं. उन्होंने मार्विन को भैया कहकर संबोधित किया और कहा कि अगर उन्हें किसी बात से बुरा लगा था तो वह सीधे उनसे बात कर सकते थे. शिवानी ने सवाल उठाया कि उनके खिलाफ वीडियो डालने से आखिर क्या हासिल होगा. उनकी इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के समर्थकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है.

दो बार शिवानी के गांव आ चुके हैं मार्विन

अमेरिकी फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मार्विन आची जुलाई 2025 में पहली बार शिवानी के गांव अरियारी, जिला औरैया पहुंचे थे. उस दौरान शिवानी ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया था. उन्हें देसी खाना खिलाया गया और गांव की संस्कृति से परिचित कराया गया. इसके बाद सितंबर 2026 में मार्विन के दोबारा भारत आने और शिवानी के गांव पहुंचने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. दोनों की दोस्ती को लेकर पहले भी काफी चर्चा हुई थी. 

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

दोनों की ओर से वीडियो साझा किए जाने के बाद फैंस इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फिलहाल दोनों के बीच बातचीत से मामला सुलझा है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. मार्विन और शिवानी के बीच विवाद को लेकर सामने आई जानकारी मुख्य रूप से उनके वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है.

Sujeet Kumar

सुजीत कुमार डिजिटल मीडिया और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. वह एक अनुभवी SEO प्रोफेशनल और डिजिटल कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में वह असिस्टेंट SEO मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें IndiaNews.in और Inkhabar.com जैसे डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म के साथ काम करने का अनुभव है. उनकी विशेषज्ञता SEO स्ट्रेटजी, कीवर्ड रिसर्च, गूगल डिस्कवर ऑप्टिमाइजेशन, न्यूज कंटेंट स्ट्रेटजी और ऑर्गेनिक ट्रैफिक ग्रोथ में है. सुजीत कुमार की रुचि देश-दुनिया की खबरों, राजनीति, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर लेखन में है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, उपयोगी, विश्वसनीय और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना है. वह SEO के बेहतर तरीकों और पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल कंटेंट तैयार करते

Recent Posts

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

किसी के हाथ में सिगरेट तो कोई पी रहा था गांजा, कोरबा के स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल, टीसी का नोटिस

Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…

Last Updated: November 19, 2026 21:13:45 IST

Tunnel Men Series: उत्तराखंड के टनल रेस्क्यू पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू करेंगी OTT डेब्यू, जानें क्या है कहानी

Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…

Last Updated: November 19, 2026 21:00:55 IST