Caught on Camera: लोगों के घरों से जहरीले सांपों को पकड़कर बाहर निकालने वाले एक सपेरे को सांप ने डंस लिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
बिहार में सांप पकड़ने वाले राकेश की मौत
Caught on Camera: लोगों के घरों से जहरीले सांपों को पकड़कर बाहर निकालने वाले एक सपेरे की सांप के डसने से मौत हो गई. घटना चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान सराय बलुआ गांव निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है. राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. बता दें कि राकेश के सांप पकड़ने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उसे सांप पकड़ते देखा गया है.
जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार लंबे समय से सांप पकड़ने और लोगों के घरों से सांप निकालने का काम करता था. बीती रात उसे छपरा गांव के एक घर में सांप निकलने की सूचना मिली. रात होने के बावजूद वह सांप को पकड़ने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गया.
राकेश घर से सांप को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे दो बार डस लिया. सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे उसे इलाज के लिए ले जाने लगे.
The snake charmer who saved hundreds of snakes lost his own battle for life! Snake charmer Rakesh Kumar from #Bihar died after being bitten by a snake. Rakesh was an expert at catching snakes and would rush out even at night when he got a call to help people. Rakesh was always engaged in catching snakes to keep people safe. It is said that he had saved hundreds of snakes from people during his lifetime. Rakesh, who was always ready for others’ safety, is no longer in this world today. A heartfelt tribute to Rakesh Kumar, who saved people’s lives.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 28, 2026
परिजनों के अनुसार, शुरुआत में राकेश को होम्योपैथिक दवा दिलाने के लिए ले जाया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार होने के बजाय स्थिति और बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश की जांच की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. ग्रामीणों के मुताबिक, राकेश सांप पकड़ने में माहिर था. इलाके में किसी के घर या आसपास सांप निकलने की खबर मिलती, तो वह मदद के लिए पहुंच जाता था. कई बार वह रात में भी लोगों की परेशानी सुनकर सांप पकड़ने निकल पड़ता था.
ये भी पढ़ें: Greater Noida PNB Fraud: किसी की जिंदगीभर की कमाई, किसी की FD पर हाथ साफ! PNB में 35 करोड़ का घोटाला
Mathura-Bareilly Highway Accident: मथुरा-बरेली हाईवे पर महावन क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर…
Karwa Chauth 2026 Chand Nikalne ka Samay: जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में…
Vaishnavi Sharma 5 Wicket Haul: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में वैष्णवी शर्मा ने 39…
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…
DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते…
कलर जेमस्टोन और ज्वेलरी की जांच के लिए भी जारी होंगी रिपोर्ट, उद्घाटन समारोह में…