Live TV
Search
Home > देश > Greater Noida PNB Fraud: किसी की जिंदगीभर की कमाई, किसी की FD पर हाथ साफ! PNB में 35 करोड़ का घोटाला

Greater Noida PNB Fraud: किसी की जिंदगीभर की कमाई, किसी की FD पर हाथ साफ! PNB में 35 करोड़ का घोटाला

Greater Noida PNB Fraud: ग्रेटर नोएडा की PNB शाखा में 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया. FD तोड़ने और खातों से रकम गायब होने की शिकायत पर पांच कर्मचारी सस्पेंड, जांच जारी है.

Written By:
Published: October 28, 2026 09:55:51 IST
Last Updated: October 28, 2026 09:55:51 IST

Mobile Ads 1x1

Greater Noida PNB Fraud: ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में करीब 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने खाताधारकों की जानकारी के बिना उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तोड़ दी और रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी. मामला सामने आने के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है. कई खाताधारकों ने अपने खातों से लाखों और करोड़ों रुपये गायब होने की शिकायत की है. वहीं, बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस और एंटी करप्शन टीम मामले की जांच कर रही हैं.

ऐच्छर गांव की PNB शाखा में कैसे सामने आया मामला?

यह मामला ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का है. यहां कई लोगों ने अपनी जीवनभर की बचत और बड़ी रकम फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा कर रखी थी. आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने खाताधारकों की जानकारी के बिना उनकी FD तोड़कर पैसे दूसरे खातों में भेज दिए. जब लोगों ने अपने खातों की जांच की और रकम कम होने की जानकारी मिली, तो वे बैंक पहुंचे. इसके बाद कथित हेराफेरी का मामला सामने आया.

ट्रांसपोर्टर के खाते से 25 लाख रुपये गायब होने का आरोप

ऐच्छर गांव के रहने वाले ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने मंगलवार को बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. वह जय शिव ट्रांसपोर्ट नाम से अपनी फर्म चलाते हैं और उनका PNB में करंट अकाउंट है. विनीत के मुताबिक, उन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया था. आरोप है कि ब्रांच मैनेजर के कहने पर उन्होंने चेक और संबंधित ब्रोशर पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद उनके 25 लाख रुपये उनके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर होने के बजाय दूसरे खाते में भेज दिए गए. विनीत का कहना है कि जिस खाते में रकम भेजी गई, वह उनके नाम पर बताया गया, लेकिन वह उस खाते को अपना नहीं मानते. उन्होंने पुलिस से रकम वापस दिलाने और मामले की जांच कराने की मांग की है.

जमीन के मुआवजे के एक करोड़ से ज्यादा रुपये गायब

इस मामले में एक अन्य परिवार ने भी गंभीर शिकायत की है. परिवार के मुताबिक, नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद उनकी मां के खाते में करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये का मुआवजा आया था. परिवार ने बताया कि उन्होंने इसमें से केवल 15 लाख रुपये निकाले थे. आरोप है कि अब खाते से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम गायब है. परिवार ने बैंक से अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:  Bihar MLC Election Result: अनंत सिंह को झटका, RJD के संजीव कुमार ने BJP के 30 साल के दबदबे को किया खत्म; दिग्गज नेता को चटाई धूल

बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड

मामला सामने आने के बाद PNB के क्षेत्रीय कार्यालय ने ब्रांच मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है. उनकी जगह नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है. बैंक से जुड़े लोगों ने खाताधारकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी रकम अगले दिन तक खातों में वापस आ जाएगी. हालांकि, इस संबंध में बैंक की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

पुलिस और एंटी करप्शन टीम कर रही जांच

बीटा-2 कोतवाली पुलिस को अब तक 16 लोगों की शिकायतें मिल चुकी हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा एंटी करप्शन टीम भी कथित हेराफेरी की जांच कर रही है. अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रकम किन खातों में भेजी गई और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही. खाताधारकों को अपनी रकम वापस मिलने और जांच के नतीजों का इंतजार है.

ये भी पढ़ें:  UP Cyclone Arnab Alert: यूपी में साइक्लोन अर्नब का कहर! 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

MORE NEWS