<

PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले किसान ID जरूरी, देखें कैसे बनवाए किसान ID

PM Kisan Scheme 2026: यदि आप किसान ID नहीं बनवाते हैं तो आपका आने वाला PM Kisan की 22वीं किस्त रुक सकता है.

PM Kisan Scheme 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त भेजने की तैयारी चल रही है. इस व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कुछ नियमों में बदलाव किए है. और इसी के लिए किसान ID बनाने की प्रक्रिया चल रही है.

किसान ID जरूरी

किसानों के लिए सरकार की तरफ से साफ कह दिया गया है कि लाभान्वित सभी किसानों के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री यानी किसान ID जरूरी है, बिना किसान ID के अब इस योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो जाएगा. यदि किसान यह काम समय रहते नहीं करवाते हैं तो वो अपने किस्त से वंचित हो सकते हैं.

किसान ID के फायदे

किसान के पास किसान ID होने से उन्हें कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. सबसे पहला लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मिलने वाला लाभ है. इससे बीज और खाद सब्सिडी का सही मात्रा मिलता है. किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित हो जाती है. कई अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लिए आपको कई तरह के कागजात की जरूरत नहीं पड़ती है. इस एक ही किसान ID से आपको कई आनेवाली सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है.

किसान ID बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए

किसान ID बनवाने के लिए सबसे पहले आपको आधार कार्ड देना होगा. आधार कार्ड से जुड़ा आपका फोन नंबर होना चाहिए. आपके जमीन के कागज जैसे प्लॉट, खेसरा या जमाबंदी आवश्यक डॉक्यूमेंट है. आजकल पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा कैंप भी लगाए जा रहे हैं ताकि किसान आसानी अपनी किसान ID बनवा सके.

किसान ID कैसे बनवाएं?

यदि जो किसान शिविर कैंप में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे अपने राज्य के AgriStack पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सबसे पहले आधार कार्ड के द्वारा eKYC पूरी करनी होती है. इसके बाद जमीन की जानकारी देनी होती है और फैमिली डिटेल भरनी होती है. सारी जानकारी पूरी तरह से सही हो जाने पर उससे जुड़ा विभाग जांच करता है और फिर किसान ID आपकी बना दी जाती है. यदि किसी किसान के पास अलग अलग जगह खेत हैं तो सभी खेतों की जानकारी एक ही ID से जोड़ना जरूरी होता है.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST