<

ILT20 में मचा बवाल… पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिखाई अकड़, तो कीरोन पोलार्ड ने मैदान पर ही लताड़ा! देखें Video

Pollard-Naseem Fight: रविवार को ILT20 के फाइनल मैच में कीरोन पोलार्ड और पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली. लाइव मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हुई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Kieron Pollard-Naseem Shah Fight Video: रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यह मैच डेजर्ट वाइपर्स और MI एमिरेट्स के बीच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह की लड़ाई हो गई. लाइव मैच के दौरान मैदान पर ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. इसका घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, कीरोन पोलार्ड जब बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई गेंदबाज उनके ध्यान को भंग करे. फाइनल के मुकाबले में MI एमिरेट्स के कप्तान पोलार्ड लय में नहीं दिखे. इस बीच पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह अपनी गेंदबाजी पर अकड़ दिखाने लगे. इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक देखने को मिली.

11वें ओवर में हुआ ड्रामा

यह घटना उस समय हुआ, जब MI एमिरेट्स की टीम 11वें ओवर में बल्लेबाजी कर रही थी. कप्तान कीरोन पोलार्ड क्रीज पर थे, जबकि गेंद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के हाथों में थी. नसीम की गुड लेंथ की गेंद को पोलार्ड ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर पैड पर लगी. फिर गेंद वापस गेंदबाज की ओर चली गई. इस नसीम शाह ने अकड़ दिखाते हुए हंसकर पोलार्ड का मजाक उड़ाया, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसके बाद पोलार्ड तुरंत नसीम की बढ़े और मुंहतोड़ जवाब दिया. पोलार्ड और नसीम के बीच तीखी बहस हुई. फिर अंपायर ने बीच बचाव करते हुए, दोनों खिलाड़ियों को अलग किया. इस लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है.

नसीम ने पोलार्ड को किया आउट

जिस समय पोलार्ड और नसीम के बीच बहस हुई, उस समय MI एमिरेट्स 76 रन पर 4 विकेट गंवाकर जूझ रही थी. लड़ाई के कुछ ओवर बाद नसीम ने पोलार्ड को आउट कर दिया. कीरोन पोलार्ड 28 गेंदों पर 28 रन बनाकर वापस लौटे. फाइनल के मुकाबले में नसीम शाह ने किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसमें MI एमिरेट्स के कप्तान पोलार्ड का भी नाम शामिल रहा. नसीम के शानदार प्रदर्शन से डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने मुकाबले में जीत हासिल की.

कैसा रहा फाइनल का मैच?

ILT20 के चौथे सीजन का मुकाबला डेजर्ट वाइपर और MI एमिरेट्स के बीच खेला गया. इस में डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182  रन बनाए. डेजर्ट टीम के कप्तान सैम करन ने 51 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी MI एमिरेट्स की टीम 18.3 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गई. इससे डेजर्ट वाइपर्स ने 46 रनों से मैच जीत लिया. डेजर्ट वाइपर्स ने MI एमिरेट्स को हराकर चौथे ILT20 सीजन का खिताब अपने नाम किया. वहीं, दूसरे सीजन की चैंपियन इस बार रनर अप बनकर रह गई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST