125 Units Free in Bihar Power Subsidy Scheme: बिहार में चुनाव से पहले बिहार सरकार की तरफ से घोषणा की गई थी कि नीतीश सरकार सभी बिहार वासियों को 125 यूनिट बिजली फ्री बिजली देगी. इसके बाद सरकार ने चुनाव से पहले 1 अगस्त 2025 से शुरू कर दी थी. अब सरकार की इस घोषणा को लेकर BSPHCL ने एक आसान टिप्स दी हैं. BSPHCL ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली की गणना को लेकर स्थिति साफ कर दी है. कंपनी ने जानकारी दी है कि मुफ्त यूनिट की गणना 30 दिनों की मासिक अवधि के आधार पर की जाती है. अगर बिलिंग अवधि 30 दिन या उससे कम और ज्यादा है, तो प्रो-राटा यानि आनुपातिक पद्धति लागू होती है.
कैसे करें कैलकुलेट?
BSPHCL की तरफ से पोस्ट जारी कर बताया गया है कि अगर किसी उपभोक्ता की बिलिंग अवधि 40 दिन है और उन्होंने 200 यूनिट खपत की है, तो 125 यूनिट की मुफ्त सीमा सीधे लागू नहीं होती. इसे आनुपातिक रूप से घटाया और बढ़ाया जा सकता है. उदाहरण के लिए: अगर 40 दिनों में बिलिंग होती है, तो 125×40 को 30 से भाग कर देना है. इसके बाद जवाब आएगा 166.66 यूनिट. यानी 40 दिनों की बिलिंग अवधि में आपको 167 यूनिट का बिल नहीं देना होगा. बाकी के एक्स्ट्रा यूनिट के लिए आपको पेमेंट करनी होगी.
40 दिन की अवधि में कितनी देनी होगी पेमेंट
जैसे अगर 40 दिनों में 200 यूनिट बिजली की खपत हुई है, तो 167 यूनिट मुफ्त मिलेंगी और आपको 33 यूनिट के लिए पेमेंट करनी होगी. इसके अलावा जितना लोड मंजूर है, उसका 75 फीसदी या फिक्स्ड चार्ज में से जो ज्यादा होगा, वो पूरी बिलिंग अवधि के लिए देना होगा.
घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क मिलने वाले 125 यूनिट की गणना मसिक खपत एवं प्रो राटा (आनुपातिक) के आधार पर की जाती है। @IPRDBihar @EnergyBihar #FreeElectricity #BijliBill #ConsumerAwareness #ProRata #UtilityBills #125UnitsFree pic.twitter.com/MBrh4vyflz
— Bihar State Power Holding Company Limited (@BiharEnergy) February 11, 2026
BSPHCL ने 125 यूनिट की गणना की जानकारी इसलिए दी है, ताकि कंपनी और उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता बनी रहे. सही तरीके से हर पात्र उपभोक्ता को इसका लाभ मिल सके.
कब से शुरू हुई योजना?
बता दें कि बिहार सरकार ने 1 अगस्त 2025 को बिहार पावर सब्सिडी योजना शुरू की थी. इसके तहत बिहार के निवासियों को घरेलू इस्तेमाल के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना लागू की. इससे लगभग 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की बात कही जा रही है.