झारखंड : यह शर्मनाक घटना झारखंड के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल बंगरासाई गांव की है. रामकृष्ण हेम्ब्रम ने तीन दिन पहले अपनी पत्नी रीता तिरिया को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. बच्चे को जन्म के कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई.
झारखंड - नवजात का शव डिब्बे में ले गया लाचार पिता
झारखंड : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक पिता अपने नवजात शिशु के शव को वहां के सरकारी अस्पताल से अपने गांव तक एक डिब्बे में ले गया. इस घटना के बाद अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आखिर एम्बुलेंस क्यों नहीं मुहैया कराई गई.
अधिकारियों के मुताबिक, कराईकेला पुलिस थाना क्षेत्र के बंगरासाई गांव के निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रोम ने अपनी गर्भवती पत्नी रीता तिरिया को 5 मार्च को डिलिवरी के लिए चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था. बिते शनिवार को उन्होंने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात शिशु की जन्म के कुछ ही समय बाद मौत हो गई.
बच्चे की मौत होने के बाद, रामकृष्ण हेमब्रोम ने नवजात शिशु के शव को एक डिब्बे में रखा और उसे अपने गांव को ले गए. उन्होंने आगे बताया कि मृत्यु के बाद अस्पताल अधिकारियों ने उन्हें किसी एम्बुलेंस या शव वाहन की सुविधा के बारे में नहीं बताया, इसलिए उन्होंने एक ई-रिक्शा किया.
पीटीआई ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय सिंह के हवाले से कहा गया है कि, हमें चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में हुई घटना के आरोपों की जानकारी मिली है. हम आगे इसकी जांच शुरू करेंगे और इसमें शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा के मुताबिक महिला को 5 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि भ्रूण की हृदय गति कम थी और मां भी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित बताई गई.
गांववालों का कहना है की गांव के गरीब मरीजों के साथ अक्सर अस्पतालों में सौतेला व्यवहार किया जाता है. अगर इच्छा होती तो एंबुलेंस से शव और परिजनों को घर पहुंचा सकते थे.
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…