<

गार्ड बना जल्लाद! 5 साल के बच्चे का किया रेप, फिर प्राइवेट पार्ट पर…; शराब पीकर की वारदात

Jehanabad Crime News: बिहार से इंसानियत शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कैंटीन गार्ड ने खुन्नस में आकर 5 साल के बच्चे का रेप किया, फिर हत्या कर दी. इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

Crime News: बिहार के जहानाबाद शहर में एक कैंटीन गार्ड ने दरिंदगी की हद पार कर दी. उसे बच्चों से इतनी चिढ़ थी कि उसने 5 साल के मासूम बच्चे, जो यूकेजी में पढ़ रहा था उसका रेप करके निर्मम हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने जब इस घटना को अंजाम दिया तो वह शराब के नशे में था.

हॉस्टल में की घिनौनी हरकत

जहानाबाद शहर से सटे कनौदी बायपास स्थित गुरुकुल हॉस्टल के कैंटीन गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा ने बेहद ही घिनौनी हरकत की. जानकारी के अनुसार वारदात के समय युवक शराब के नशे में था. पुलिसा ने बताया कि वह कुछ बच्चों से बहुत नाराज था. इसलिए उसने यूकेजी छात्र का रेप (अप्राकृतिक यौन दुष्कर्म) करके धारदार हथियार से कई जगह काटा. इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी निशान मिले.

कैसे हुई घटना?

आरोपी ने खुद बताया कि घटना वाली रात बच्चे देर रात तक हॉस्टल में टीवी देख रहे थे. गार्ड अपने कमरे में जाकर सोने चला गया और बच्चे पर नजर रख रहा था. जब बच्चे टीवी देखकर अपने कमरे में सोने के लिए जाने लगे. तभी गार्ड 5 वर्षीय बच्चे को हॉस्टल वाली सीढ़ी की तरफ ले गया और घटना को अंजाम दिया. जांच के दौरान पुलिस को वेसिन सिंक पर खून के निशान मिले और एक धारधार ब्लेड भी फेंकी मिली.

क्यों की ऐसी हरकत?

जहानाबाद के असपी अपराजित लोहान ने बताया कि आरोपी को बच्चे नपुंसकर कहकर चिढ़ाते थे. इसलिए वह बच्चों से बहुत चिढ़ा रहता था. जानकारी में पता चला कि 40 वर्षीय आरोपी की पत्नी ने भी बहुत समय पहले उसे छोड़ दिया था. इस वजह से भी उसका व्यवहार बदला-बदला रहता था.

हॉस्टल संचालक को दे डाली धमकी

आरोपी मुकेश कुमार ने हॉस्टल संचालक तरुण कुमार को धमकी दी थी कि एक दिन कुछ ऐसा करेगा कि उसका हॉस्टल बंद हो जाएगा. पता चला कि दोनों के बीच रिश्ते कुछ अच्छे नहीं ते.

क्या हुई कार्रवाई?

इस घटना के बाद से पुलिस हरकत में आ गई. मुख्य आरोपी मुकेश कुमार सहित हॉस्टल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जहानाबाद एसपी ने बताया कि इस केस का स्पीडी ट्रायल कराकर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi
Tags: Crime News

Recent Posts

Vijay Antony daughter Meera: आखिर क्यों जूते-चप्पल पहनने से बचते हैं विजय एंटनी? बेटी मीरा से जुड़ी वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…

Last Updated: November 20, 2026 23:08:07 IST

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST