<
Categories: Uncategorized

Nalanda Rape Case: नालंदा में पिस्तौल की नोंक रेप, लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा- कमरे में दोनों एकसाथ…

Nalanda Rape News: बिहार के नालंदा में पिस्तौल की नोंक पर रेप और फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतका के पिता का कहना है कि जब उन्होंने इस वारदात को विरोध किया तो उनको भी पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर फरार हो गया.

Bihar Nalanda Rape Case: बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लड़की से गांव के ही पूर्व उप-मुखिया के बेटे ने पिस्तौल की नोंक पर घर में घुसकर रेप किया. अपने साथ ही इस घिनौनी हरकत से आहत होकर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता का आरोप है गांव के ही पूर्व उप-मुखिया के बेटे पिस्तौल की नोंक पर बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

मृतका के पिता का कहना है कि जब उन्होंने इस वारदात को विरोध किया तो उनको भी पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर फरार हो गया. इससे आहत होकर लड़की ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वारदात के बाद आरोपी के पिता की ओर से धमकी दी जा रही है.

‘कमरे में पकड़े गए थे लड़का और लड़की’

वहीं जानकारी मिलने के बाद नालंदा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, दारोगा विवेकानंद कुमार का कहना है कि घर में लड़का और लड़की एकसाथ कमरे में पकड़े गए थे, जिसे परिवार के लोग देख लिए थे. उसी कारण लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

सेंकड डिवीजन से लड़की ने पास की थी इंटरमीडिएट की परीक्षा

जानकारी के मुताबिक मृतका हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी और अपने पांच बहनों में सबसे छोटी थी. इस मामले में मृतका की मौसी का भी बयान आया है. उन्होंने बताया कि यह मामला पुरानी चुनावी रंजिश से भी जुड़ा है. आरोपी एक पूर्व वार्ड मेंबर का बेटा है, जो पिछले चुनाव में हार गया था.

‘हथियार के साथ जबरन घर में घुस गया’

आरोपी पक्ष का मानना था कि पीड़िता के परिवार ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसी बात को लेकर वे रंजिश रखते थे. इसके बाद बीती रात आरोपी युवक अवैध हथियार के साथ जबरन घर में घुस गया. जब लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने हथियार के बल पर उसे और उसके परिवार को चुप रहने पर मजबूर कर दिया. परिजनों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर मुंह खोला तो गोली मारकर हत्या कर देंगे.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST