Kajal Raghwani event: बिहार शरीफ में ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. भीड़ बढ़ने के बाद स्थिति बेकाबू होने लगी और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पथराव किया गया, जिससे कई शीशे टूट गए. हालांकि, घटना के समय काजल राघवानी गाड़ी में नहीं थीं. सुरक्षा के लिए उन्हें बेसमेंट के रास्ते बाउंसरों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया.
बिहार शरीफ में काजल राघवानी के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़
Kajal Raghwani event: बिहार शरीफ में शनिवार को एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने के लिए उमड़ी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई. काजल राघवानी के कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी मिलते ही शोरूम के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. भीड़ इतनी बढ़ गई कि कलाकार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों को अलग रणनीति अपनानी पड़ी. इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पथराव भी हुआ, जिससे उसके कई शीशे टूट गए. हालांकि, जिस गाड़ी पर पथराव हुआ, उसमें उस समय काजल राघवानी मौजूद नहीं थीं, बल्कि उनके सहयोगी सवार थे.
बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ में ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के लिए काजल राघवानी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था. उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही शोरूम के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी. देखते ही देखते संख्या इतनी बढ़ गई कि काजल राघवानी की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई. जब काजल राघवानी शोरूम से बाहर निकलने लगीं और अपनी फॉर्च्यूनर की ओर बढ़ीं तो भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेरने का प्रयास किया. सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसी दौरान फॉर्च्यूनर पर पथराव कर दिया गया, जिससे गाड़ी के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.
घटना के बाद शोरूम के आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया. बताया गया कि काजल राघवानी की गाड़ी वहां से निकलते ही भीड़ ने उसका पीछा भी किया. लोग कलाकार की एक झलक पाने के लिए गाड़ी के पीछे दौड़ते नजर आए. हालांकि, पथराव के समय काजल राघवानी उस फॉर्च्यूनर में नहीं थीं. उनकी सुरक्षा को देखते हुए शोरूम संचालक और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीधे बाहर निकालने के बजाय पहले बेसमेंट में ले जाने की रणनीति बनाई. इसके बाद बाउंसरों और पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकाला गया.
शोरूम के उद्घाटन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रस्तावित था. काजल राघवानी की मौजूदगी को लेकर लोगों में काफी उत्साह था, लेकिन भीड़ के बढ़ते दबाव और स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के बाद आयोजकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया. आयोजकों के मुताबिक, कलाकार की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल स्थिति को नियंत्रित करना जरूरी हो गया था. हालांकि, शोरूम संचालक ने भगदड़ और हंगामे से इनकार किया है.
घटना को लेकर लहेरी थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम के संबंध में निमंत्रण कार्ड दिया गया था. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.
काजल राघवानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आने वाली हैं. वह तेज प्रताप यादव के साथ शो में एंट्री करने वाली हैं. इससे पहले दोनों ‘भोजपुरी बवाल’ में साथ नजर आ चुके हैं.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…