<
Categories: बिहार

Police Vs Police: कटिहार स्टेशन पर बवाल, रेड करने पहुंची टीम पर हमला, रेल पुलिस ही बनी हमलावर

Police Vs Police: कटिहार रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गई टीम और GRP के बीच हिंसक झड़प हो गई. हमले में एक सिपाही लहूलुहान हो गया. शराब को लेकर गुप्त सूचना मिली थी.

Police Vs Police: बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब तस्करों को पकड़ने पहुंची मद्य निषेध विभाग की टीम और GRP (रेल पुलिस) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई टीम पर तस्करों ने नहीं, बल्कि खुद रेल पुलिस के जवानों ने ही हमला बोल दिया.

तू-तू मैं-मैं से शुरू हो कर ‘खूनी झड़प’

मद्य निषेध विभाग को खबर मिली थी कि बंगाल के रास्ते हाटे बाजारे एक्सप्रेस से शराब की एक बड़ी खेप कटिहार पहुंचने वाली है. जैसे ही टीम जाल बिछाकर स्टेशन पहुंची, GRP के जवानों ने उनके काम में दखल देना शुरू कर दिय. बात तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई और देखते ही देखते ‘खूनी झड़प’ में बदल गई.

सिपाही बुरी तरह जख्मी

GRP की पिटाई से मद्य निषेध विभाग का एक सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल जवान को आनन-फानन में कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. मद्य निषेध विभाग का सीधा आरोप है कि GRP जानबूझकर उनकी कार्रवाई में बाधा डालती है और इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया है.

वर्दी वाले ही दुश्मन बन बैठे

देव शंकर झा (सिपाही ) जो घायल हैं, उनका कहना है कि हम तस्करों को पकड़ने आए थे, लेकिन हमें क्या पता था कि वर्दी वाले ही दुश्मन बन जाएंगे. स्टेशन पर सरेआम हमारे साथ बदसलूकी की गई और हमारे जवान को लहूलुहान कर दिया गया है.
Share
Published by

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST